Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 28 December 2024: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 28 December 2024: आज शनिवार 28 दिसंबर 2024 को सोना महंगा हुआ है। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड रेट 300 रुपये तक महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 28 December 2024: आज शनिवार 28 दिसंबर 2024 को सोना महंगा हुआ है। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड रेट 300 रुपये तक महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,600 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। सोने का भाव 350 रुपये बढ़कर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी की कीमत 900 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सप्ताह के दौरान चांदी में कुल 3,550 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 13.70 डॉलर गिरकर 2,640.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि, चांदी वायदा 0.74 प्रतिशत गिरकर 30.17 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

28 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 71,650 78,150
  • नोएडा 71,650 78,150
  • गाजियाबाद 71,650 78,150
  • जयपुर 71,650 78,150
  • गुड़गांव 71,650 78,150
  • लखनऊ 71,650 78,150
  • मुंबई 71,500 78,000
  • कोलकाता 71,500 78,000
  • पटना 71,550 78,000
  • अहमदाबाद 71,550 78,000
  • भुवनेश्वर 71,500 78,000
  • बेंगलुरु 71,500 78,000

28 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदा का भाव 91,600 रुपये पर था। इसमें 900 रुपये की तेजी आई है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story