Gold Silver Price Today 27 June 2025: सोने के दाम में मामूली गिरावट, चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज के सभी शहरों के लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price Today 27 June 2025: 27 जून 2025 को सोने के रेट में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट गोल्ड 98,930 रुपये/10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी 1,07,890 रुपये/किलो पर स्थिर रही। सभी शहरों के लेटेस्ट रेट यहां देखें।

Gold Silver Price Today: शुक्रवार को देशभर में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। 24 कैरेट सोने का रेट आज ₹98,930 प्रति 10 ग्राम रहा, जो गुरुवार 26 जून को ₹98,940 था। यानी सोने के दाम में ₹10 की मामूली गिरावट हुई है। 22 कैरेट सोने का रेट ₹90,680 प्रति 10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट सोना ₹74,190 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहरवार 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम (27 जून 2025)
शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
- दिल्ली 98,930 90,680 74,180
- मुंबई 98,930 90,680 74,730
- चेन्नई 98,930 90,680 74,180
- कोलकाता 98,930 90,680 74,180
- बेंगलुरु 98,930 90,680 74,520
- चंडीगढ़ 98,930 90,680 74,180
- अमरावती 98,970 90,680 74,180
- हैदराबाद 98,980 90,730 74,230
- अहमदाबाद 98,980 90,730 74,230
- भोपाल 98,980 90,730 74,230
आज की चांदी की कीमतें (₹/किलोग्राम):
शहर चांदी का भाव
- दिल्ली ₹1,07,890
- मुंबई ₹1,07,890
- बेंगलुरु ₹1,07,890
- हैदराबाद ₹1,17,890
- अमरावती ₹1,17,890
- चेन्नई ₹1,17,890
- औरंगाबाद ₹1,07,890
- भोपाल ₹1,07,890
- गाजियाबाद ₹1,07,890
- मैसूर ₹1,07,890
सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, सरकार के टैक्स और स्थानीय डिमांड-सेप्लाई के आधार पर हर दिन बदलती है। त्योहारों, शादी-ब्याह और निवेश के चलते सोने की डिमांड बढ़ने पर इसके भाव भी ऊपर जाते हैं।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
