Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 25 April 2025: अक्षय तृतीया से पहले सोना सस्ता! देखें आज 25 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी का ताज़ा रेट

Gold-Silver Price Today 25 April 2025: अक्षय तृतीया से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में करेक्शन देखने को मिला है। लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट रही। कल जहां सोना ₹99,000 के पार चला गया था, वहीं आज इसमें हल्की नरमी दर्ज की गई।

Gold-Silver Price Today 24 April 2025: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का रेट शहरवार
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 25 April 2025: अक्षय तृतीया से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में करेक्शन देखने को मिला है। लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट रही। कल जहां सोना ₹99,000 के पार चला गया था, वहीं आज इसमें हल्की नरमी दर्ज की गई। आज शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹90,000 के आस-पास, जबकि 24 कैरेट सोना ₹98,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज का चांदी का रेट

  1. चांदी ₹1,00,800 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
  2. कल के मुकाबले चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
  3. अभी भी चांदी ₹1 लाख के ऊपर बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा भाव (₹/10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट

  • दिल्ली ₹90,190 ₹98,330
  • मुंबई ₹90,040 ₹98,230
  • कोलकाता ₹90,040 ₹98,230
  • चेन्नई ₹90,040 ₹98,230
  • जयपुर ₹90,190 ₹98,330
  • नोएडा ₹90,190 ₹98,330
  • गाजियाबाद ₹90,190 ₹98,330
  • लखनऊ ₹90,190 ₹98,330
  • बंगलुरु ₹90,040 ₹98,230
  • पटना ₹90,040 ₹98,230

सोना इतना महंगा क्यों हो रहा है?

  1. अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की मजबूत स्थिति
  2. अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, जो तीन साल के निचले स्तर पर है
  3. अमेरिका-चीन के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव
  4. निवेशकों की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने में दिलचस्पी
  5. घरेलू बाजार में ज्वैलर्स और स्टॉकिस्ट्स की मजबूत मांग

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story