Begin typing your search above and press return to search.

Mausam Ki Jankari: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, अगले 72 घंटे झमाझम बरसेंगे बादल?

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में लोग तेज धूप के चलते फरवरी में ही मई-जून की गर्मी का एहसास कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही उन्हें इससे राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में लोग तेज धूप के चलते फरवरी में ही मई-जून की गर्मी का एहसास कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही उन्हें इससे राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। कहा जा रहा है कि 27 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक दिल्ली-NCR में बारिश हो सकती है। इसमें नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद समेत सभी शहर शामिल हैं। मौमस विभाग ने इस बारे में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम, 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आसमान साफ रहेग और हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत तक रह सकता है। इसके साथ ही ठंडी हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

तीन दिन की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर आरके जेनामणि ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से तीन दिन बारिश होगी। फरवरी के अंतिम दिनों में जैसे 27 और 28 को बारिश होगी और फिर एक मार्च को बारिश होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल दिल्ली एनसीआर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 28 पर आ गया है। बारिश के बाद यह 25 या 26 पर आने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान अभी नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव और दिल्ली में 12 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। आने वाले वक्त में बारिश तीन दिन होगी जिससे तापमान में गिरावट होगी और एक मार्च के बाद अब मौसम साफ होगा। तब तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में असम-मेघालय के कई जगहों पर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले भाग, मणिपुर, नाागलैंड, मिजेरम और त्रिपुरा में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, Easterly Wave या ऐटमॉफेरिक प्रेशर की वजह से अंडमान निकोबार के साथ-साथ नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो भारत से बहुत दूर एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले 24 से 48 घंटे के बीच 5 दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 फरवरी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठीक-ठाक बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों में 26 फरवरी से 1 मार्च तक बारिश के आसार हैं। इधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 27 और 28 फरवरी को बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वांचल और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story