Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 23 April 2025: सोने की कीमतों में लगी आग! आम आदमी की पहुंच से हुआ बाहर? जानिए आपके शहर में आज का ताजा रेट!

Gold-Silver Price Today 22 April 2025: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी ने सबको चौंका दिया है! खासकर छत्तीसगढ़ में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वहीं, चांदी के दामों में हल्की गिरावट आई है।

Gold-Silver Price Today 23 April 2025: सोने की कीमतों में लगी आग! आम आदमी की पहुंच से हुआ बाहर? जानिए आपके शहर में आज का ताजा रेट!
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 22 April 2025: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी ने सबको चौंका दिया है! खासकर छत्तीसगढ़ में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वहीं, चांदी के दामों में हल्की गिरावट आई है। 23 अप्रैल 2025 को सुबह बाजार खुलते ही 22 कैरेट सोना 275 रुपये प्रति ग्राम चढ़कर 9,390 रुपये पर पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोना 289 रुपये महंगा होकर 9,860 रुपये प्रति ग्राम हो गया। दूसरी ओर, चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 1,00,900 रुपये पर आ गई। आइए, जानें आज के ताजा रेट्स और इसका आपकी जेब पर असर।

यूपी में सोने का जोरदार उछाल

उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 22 कैरेट सोना अब 9,390 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है, जो पहले 9,115 रुपये था। यानी 275 रुपये की बढ़ोतरी। वहीं, 24 कैरेट सोना 9,571 रुपये से बढ़कर 9,860 रुपये प्रति ग्राम हो गया, जो 289 रुपये की तेजी है। लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में ज्वैलर्स की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है, क्योंकि लोग शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना खरीद रहे हैं।

लेकिन चांदी ने थोड़ा राहत दी है। यूपी में चांदी 1,01,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है, जो 111 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बिक रही है। हालांकि, देशभर में चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 1,00,900 रुपये पर आ गई।

देशभर में सोने-चांदी के दाम

देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोना 9,290 रुपये से सिर्फ 1 रुपये बढ़कर 9,291 रुपये प्रति ग्राम हो गया, जबकि 24 कैरेट सोना 10,135 रुपये से 10,136 रुपये पर पहुंचा। लेकिन कुछ शहरों में दाम थोड़े अलग हैं। आइए, नजर डालते हैं:

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (1 ग्राम, 23 अप्रैल 2025):

  • दिल्ली: 22K - ₹9,306 | 24K - ₹10,151 | 18K - ₹7,615
  • मुंबई: 22K - ₹9,291 | 24K - ₹10,136 | 18K - ₹7,602
  • चेन्नई: 22K - ₹9,291 | 24K - ₹10,136 | 18K - ₹7,691
  • कोलकाता: 22K - ₹9,291 | 24K - ₹10,136 | 18K - ₹7,602
  • बैंगलोर: 22K - ₹9,291 | 24K - ₹10,136 | 18K - ₹7,602
  • हैदराबाद: 22K - ₹9,291 | 24K - ₹10,136 | 18K - ₹7,602
  • केरल: 22K - ₹9,291 | 24K - ₹10,136 | 18K - ₹7,602
  • पुणे: 22K - ₹9,291 | 24K - ₹10,136 | 18K - ₹7,602
  • अहमदाबाद: 22K - ₹9,296 | 24K - ₹10,141 | 18K - ₹7,606
  • वडोदरा: 22K - ₹9,296 | 24K - ₹10,141 | 18K - ₹7,606
  • जयपुर: 22K - ₹9,306 | 24K - ₹10,151 | 18K - ₹7,615

प्रमुख शहरों में चांदी के दाम (23 अप्रैल 2025):

  • दिल्ली: 10g - ₹1,009 | 100g - ₹10,090 | 1kg - ₹1,00,900
  • मुंबई: 10g - ₹1,009 | 100g - ₹10,090 | 1kg - ₹1,00,900
  • चेन्नई: 10g - ₹1,109 | 100g - ₹11,090 | 1kg - ₹1,10,900
  • कोलकाता: 10g - ₹1,009 | 100g - ₹10,090 | 1kg - ₹1,00,900
  • बैंगलोर: 10g - ₹1,012 | 100g - ₹10,120 | 1kg - ₹1,01,200
  • हैदराबाद: 10g - ₹1,109 | 100g - ₹11,090 | 1kg - ₹1,10,900
  • केरल: 10g - ₹1,109 | 100g - ₹11,090 | 1kg - ₹1,10,900
  • पुणे: 10g - ₹1,009 | 100g - ₹10,090 | 1kg - ₹1,00,900

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story