Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 20 November: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें आपके शहर में आज क्या है गोल्ड सिल्वर के नए रेट

Gold-Silver Price Today 20 November: आज बुधवार 20 नवंबर को सोने के भाव में तेजी आई है। कल की तुलना में गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम 700 रुपये महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,200 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 70,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 20 November: आज बुधवार 20 नवंबर को सोने के भाव में तेजी आई है। कल की तुलना में गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम 700 रुपये महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,200 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 70,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3600 रुपये तक की गिरावट आई थी लेकिन अब सोने के भाव मे बढ़त दिखने लगी है।

एक किलोग्राम चांदी का रेट 91,600 रुपये पर है। कल के मुकाबले आज इसमें करीब 1000 रुपये की तेजी आई है। सोमवार को चांदी 1,500 रुपये उछलकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। कल एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा का भाव 0.79 प्रतिशत बढ़कर 31.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 19.50 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,634.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अब क्यों आ रही है सोने के भाव में तेजी

कारोबारियों ने कहा कि शादी-विवाह के लिए लोकल ज्वैलर्स के गोल्ड खरीदने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है। साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष में परमाणु जोखिमों को लेकर नए सिरे से आशंकाएं पैदा हुई हैं, जिससे सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल, डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग में गिरावट के कारण मंगलवार को सोना एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,615 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। इस साल सोने में जोरदार तेजी आई और इसने कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण सर्राफा कीमतों पर असर पड़ा है।

सोने-चांदी का 20 नवंबर का रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली 70,810 77,230
  • मुंबई 70,660 76,320
  • अहमदाबाद 70,710 76,370
  • चेन्नई 70,660 77,080
  • कोलकाता 70,660 77,080
  • पुणे 70,660 77,080
  • लखनऊ 70,810 77,230
  • बेंगलुरु 70,660 77,080
  • जयपुर 70,810 77,230
  • पटना 70,710 77,370
  • भुवनेश्वर 70,660 77,080
  • हैदराबाद 70,660 77,080

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story