Begin typing your search above and press return to search.

Sona Chandi Bhav 20 February 2025: सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज के ताज़ा रेट, खरीदारी से पहले पढ़ें ये ज़रूरी बातें!

Sona Chandi Bhav 20 February 2025: आज 20 फरवरी 2025 को सोने के भाव में मामूली तेजी रही है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,600 रुपये के पार है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 80,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Sona Chandi Bhav 20 February 2025: आज 20 फरवरी 2025 को सोने के भाव में मामूली तेजी रही है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,600 रुपये के पार है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 80,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतों ने बड़ी छलांग लगाई है। देश में एक किलोग्राम चांदी 1,00,400 रुपये पर ट्रेड कर रही है। चेक करें गुरुवार 20 फरवरी 2024 का सोने-चांदी का भाव।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता है। अमेरिका में जल्द ही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के नए आंकड़े जारी होने वाले हैं, जिससे यह तय होगा कि वहां की ब्याज दरें कम होंगी या नहीं। डॉलर के मजबूत होने से भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा है। जब डॉलर महंगा होता है, तो सोना खरीदना महंगा हो जाता है।

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा हुआ है। यहां दाम 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 87,660 रुपये और 22 कैरेट सोना 80,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 20 फरवरी 2025 का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 80,460 87,810
  • चेन्नई 80,360 87,660
  • मुंबई 80,360 87,660
  • कोलकाता 80,360 87,660

20 फरवरी को चांदी की कीमत

20 फरवरी को चांदी की कीमत 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई है।।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story