Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 19 November: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें आपके शहर में आज क्या है गोल्ड सिल्वर के नए रेट

Gold-Silver Price Today 19 November: आज मंगलवार 19 नवंबर को सोने के भाव में मामूली तेजी आई है। कल की तुलना में गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 76,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 70,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 19 November: आज मंगलवार 19 नवंबर को सोने के भाव में मामूली तेजी आई है। कल की तुलना में गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 76,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 70,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3600 रुपये तक की गिरावट आई है।

एक किलोग्राम चांदी का रेट 89,400 रुपये पर है। कल के मुकाबले आज इसमें 100 रुपये की गिरावट आई है। कल दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखी गई। चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। यह 1,810 रुपये बढ़कर 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

क्योंआई सोने में तेजी

शादी-विवाह के सीजन और वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और शादी के सीजन की मांग ने सोने-चांदी की कीमतों को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना और चांदी की कीमतों में उछाल आया है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली 70,110 76,470
  • मुंबई 69,960 76,320
  • अहमदाबाद 70,010 76,370
  • चेन्नई 69,960 76,320
  • कोलकाता 69,960 76,320
  • पुणे 69,960 76,320
  • लखनऊ 70,110 76,470
  • बेंगलुरु 69,960 76,320
  • जयपुर 70,110 76,470
  • पटना 70,010 76,370
  • भुवनेश्वर 69,960 76,320
  • हैदराबाद 69,960 76,320

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 16 नवंबर को चांदी के भाव में 400 रुपये की कमी आई, जिससे यह ₹89,400 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। चांदी का औसत भाव ₹90,500 प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story