Begin typing your search above and press return to search.

Sona Chandi Bhav 18 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानें ताजा रेट और खरीदारी से पहले ज़रूरी टिप्स!

Sona Chandi Bhav 18 February 2025: देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। 18 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के दाम 86,780 रुपये पहुंच गए हैं। इससे एक दिन पहले इसेक दाम 86,770 रुपये थे।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Sona Chandi Bhav 18 February 2025: देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। 18 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के दाम 86,780 रुपये पहुंच गए हैं। इससे एक दिन पहले इसेक दाम 86,770 रुपये थे। वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 79,560 रुपये हैं। जबकि कल (17 फरवरी 2025) इसके दाम 79,550 रुपये थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। आइये जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव

दिल्ली में सोने का भाव

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (18 फरवरी 2025) 22 कैरेट सोने की कीमत 79,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 86,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,460 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 86,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में आज सोने का भाव

बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने का भाव

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के दाम

चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 1,07,900 रुपये हैं। वहीं मुंबई में 1,00,400 रुपये, दिल्ली में 1,00,400 रुपये, कोलकाता में 1,00,400 रुपये और बेंगलुरु में 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story