Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 17 October 2023: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का सोना-चांदी भाव

Gold-Silver Price Today 17 October 2023: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि सोने के वायदा भाव पिछले क्लोजिंग भाव पर ही खुले।

Gold-Silver Price Today 27 October 2023: सोने चांदी के कीमतों में आया बड़ा उछाल, जानिए आज का सोना-चांदी भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 17 October 2023: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि सोने के वायदा भाव पिछले क्लोजिंग भाव पर ही खुले। चांदी के वायदा भाव 70,800 रुपये के करीब और सोने के वायदा भाव 59,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव में आज नरमी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज पिछले क्लोज़िंग भाव 59,166 रुपये पर ही खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की गिरावट के साथ 59,093 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,166 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,000 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव में आज सुस्ती देखने को मिली। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 437 रुपये की गिरावट के साथ 70,600 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 183 रुपये की तेजी के साथ 70,854 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,881 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,600 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के भाव हल्की तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में भाव गिरने लगे। Comex पर सोना 1933.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1934.30 डॉलर था।

खबर लिखे जाने के समय यह 5.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1928.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.78 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.76 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 22.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story