Gold-Silver Price Today 12 MAy 2025: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! 12 मई को 1800 रुपये सस्ता सोना, जानिए आपके शहर का ताज़ा रेट!
Gold-Silver Price Today 12 MAy 2025: हफ्ते के पहले दिन सोमवार 12 मई को सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव बीते हफ्ते की तुलना में 1800 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 96,900 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 88,800 पर कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today 12 MAy 2025: हफ्ते के पहले दिन सोमवार 12 मई को सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव बीते हफ्ते की तुलना में 1800 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 96,900 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 88,800 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
सोमवार 12 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 88,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 96,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 88,950 97,030
- चेन्नई 88,800 96,880
- मुंबई 88,800 96,880
- कोलकाता 88,800 96,880
- जयपुर 88,950 97,030
- नोएडा 88,950 97,030
- गाजियाबाद 88,950 97,030
- लखनऊ 88,950 97,030
- बंगलुरु 88,800 96,880
- पटना 88,800 96,880
चांदी का रेट
शनिवार 12 मई 2025 को चांदी का भाव 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते हफ्ते की तुलना में चांदी 1,000 रुपये तक सस्ती हुई है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
