Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Update 12 July 2025: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, चांदी ने भी लगाई छलांग, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price Update 12 July 2025: देशभर में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाज़ार में टैरिफ वॉर और आर्थिक अनिश्चितता की आशंकाओं के बीच गोल्ड की चमक लगातार बढ़ रही है।

Gold Rate Today 4 July 2025: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानें सभी शहरों के 22K और 24K सोने के ताजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Update 12 July 2025: देशभर में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाज़ार में टैरिफ वॉर और आर्थिक अनिश्चितता की आशंकाओं के बीच गोल्ड की चमक लगातार बढ़ रही है। वहीं चांदी ने भी लगातार दूसरे दिन तेज़ी दिखाई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹710 महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹650 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ। चांदी की बात करें तो दो दिनों में ₹5000 प्रति किग्रा की उछाल देखी गई है।

तीन दिन में ₹1530 महंगा हुआ गोल्ड

बीते तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में कुल ₹1530 प्रति 10 ग्राम का इज़ाफा हुआ है। वहीं 22 कैरेट में ₹1400 प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इस बढ़त का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और निवेशकों का झुकाव सुरक्षित संपत्तियों की ओर होना माना जा रहा है।

देश के 10 बड़े शहरों में सोने-चांदी के ताजा रेट

दिल्ली

  • 24 कैरेट: ₹99,860 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹91,550 / 10 ग्राम
  • चांदी: ₹1,15,000 / किग्रा

मुंबई और कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹99,710 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹91,140 / 10 ग्राम
  • चांदी: ₹1,15,000 / किग्रा

चेन्नई

  • 24 कैरेट: ₹99,710 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹91,140 / 10 ग्राम
  • चांदी: ₹1,25,000 / किग्रा (देश में सबसे महंगी)

बेंगलुरु और हैदराबाद

  • 24 कैरेट: ₹99,710 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹91,140 / 10 ग्राम

पटना और लखनऊ

  • पटना: ₹99,760 (24K), ₹91,450 (22K)
  • लखनऊ: ₹99,860 (24K), ₹91,550 (22K)

अहमदाबाद और जयपुर:

  • अहमदाबाद: ₹99,760 (24K), ₹91,450 (22K)
  • जयपुर: ₹99,860 (24K), ₹91,550 (22K)

चांदी ने भी मारी छलांग

लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद चांदी की कीमतों में ज़ोरदार उछाल आया है। दिल्ली में चांदी आज ₹4000 महंगी होकर ₹1.15 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में आज का रेट ₹1.25 लाख प्रति किलो दर्ज किया गया – जो चारों महानगरों में सबसे अधिक है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story