Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 07 December: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक बढ़ी, जानें आपके शहर में गोल्ड सिल्वर के नए रेट

Gold-Silver Price Today 07 December: आज शनिवार 7 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव कल शुक्रवार की तुलना में 250 रुपये तक कम हुआ है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 71,200 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 77,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 07 December: आज शनिवार 7 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव कल शुक्रवार की तुलना में 250 रुपये तक कम हुआ है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 71,200 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 77,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में आज क्या रहा सोने का भाव।

7 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 71,300 77,770
  • नोएडा 71,300 77,770
  • गाजियाबाद 71,300 77,770
  • जयपुर 71,300 77,770
  • गुड़गांव 71,300 77,770
  • लखनऊ 71,300 77,770
  • मुंबई 71,150 77,620
  • कोलकाता 71,150 77,620
  • पटना 71,200 77,670
  • अहमदाबाद 71,200 77,670
  • भुवनेश्वर 71,150 77,620
  • बेंगलुरु 71,150 77,620

7 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में कोई भी बदलाव नहीं आया है। ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोने का भाव एक एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। देश में अगले साल सोना अच्छा रिटर्न दे सकता है। साल 2025 में 10 ग्राम गोल्ड रेट 90,000 रुपये तक जा सकता है।डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने की डिमांड पर असर डाला है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story