Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 06 February 2025: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानिए अपने शहर में क्या है कीमत

Gold-Silver Price Today 06 February 2025: सोने की कीमत में तेजी बरकरार है। अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही यह 87000 रुपये के मार्क को क्रॉस कर जाएगा। देश में साल 2024 में सोने की मांग सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 802.8 टन हो गई।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 06 February 2025: सोने की कीमत में तेजी बरकरार है। अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही यह 87000 रुपये के मार्क को क्रॉस कर जाएगा। देश में साल 2024 में सोने की मांग सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 802.8 टन हो गई। 2023 में यह 761 टन थी। 2025 में इसके 700-800 टन के बीच रहने का अनुमान है। 6 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 86400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में कीमत 86250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि ​देश के 10 बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का भाव कितना है...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 86400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता और मुंबई में कीमत

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 79060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 79060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79110 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 86300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 79060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 86400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का भाव

सोने की ही तरह चांदी के भाव में भी तेजी है। 6 फरवरी को चांदी का भाव 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

क्या इस साल सस्ता होगा सोना?

31 जनवरी को संसद में पेश इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 में कहा गया कि वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है। वहीं चांदी की कीमतों में उछाल आ सकता है। अक्टूबर, 2024 के लिए वर्ल्ड बैंक के ‘जिंस मार्केट आउटलुक’ का हवाला देते हुए इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया कि जिंसों की कीमतों में 2025 में 5.1 प्रतिशत और वर्ष 2026 में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story