Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today 5 May 2025: सोने के दाम हुआ बड़ा उलटफेर, कीमत जान कर उड़ जायेंगे होश, जानिए आपके शहर में आज का ताजा रेट!

Gold Price Today 5 May 2025: सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। अगर आप आज सोमवार को सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले ताजा भाव जान लें। आज 5 मई को सोने की कीमतों में 220 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई और चांदी के दामों में 1000 प्रति किलो की गिरावट आई है।

Gold-Silver Price Today 12 MAy 2025: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! 12 मई को 1800 रुपये सस्ता सोना, जानिए आपके शहर का ताज़ा रेट!
X
By Ragib Asim

Gold Price Today 5 May 2025: सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। अगर आप आज सोमवार को सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले ताजा भाव जान लें। आज 5 मई को सोने की कीमतों में 220 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई और चांदी के दामों में 1000 प्रति किलो की गिरावट आई है। नई कीमतों के बाद सोने के दाम 95 हजार के आसपास और चांदी के भाव 97 हजार पर ट्रेंड कर रहे है।

आज सोमवार को सराफा बाजार की ओर जारी सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) के अनुसार आज 5 मई 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 87,900 , 24 कैरेट का भाव 95, 880 और 18 ग्राम सोने का रेट 71,920 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 97,000 रुपए चल रहा है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

सोमवार 5 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 87,900 95,880
  • चेन्नई 87,750 95,730
  • मुंबई 87,750 95,730
  • कोलकाता 87,750 95,730
  • जयपुर 87,900 95,880
  • नोएडा 87,900 95,880
  • गाजियाबाद 87,900 95,880
  • लखनऊ 87,900 95,880
  • बंगलुरु 87,750 95,730
  • पटना 87,750 95,730

चांदी का रेट

सोमवार 5 मई 2025 को चांदी का भाव 97000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते हप्ते की तुलना में चांदी के दाम में 1,000 रुपये की गिरावट आई है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story