Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today, 04 June 2024: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आज हुआ इतना सस्ता, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold Silver Price Today, 04 June 2024: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और भारत में नई सरकार के गठन के स्वागत में सोना-चांदी की कीमतों में नरमी आई।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today, 04 June 2024: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और भारत में नई सरकार के गठन के स्वागत में सोना-चांदी की कीमतों में नरमी आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये घटकर 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि शुक्रवार को यह 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत भी 800 रुपये टूटकर 92,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 93,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

दिल्ली में सोना-चांदी सस्ता

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने बताया कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमत (24 कैरेट) 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये कम है। चांदी की कीमत भी गिरकर 30.19 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 30.37 डॉलर प्रति औंस थी। विदेशी बाजारों में, कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,320 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर कम है। गांधी ने कहा कि बाजार की धारणा में बदलाव तथा गाजा में युद्ध विराम की संभावना के बाद सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में कमी के कारण सोने में गिरावट आई।

वायदा कारोबार में सोना सस्ता

कमजोर हाजिर मांग के चलते सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 222 रुपये की गिरावट के साथ 71,612 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 222 रुपये यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 71,612 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 16,869 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर वैश्विक रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,344.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वायदा कारोबार में चांदी में नरमी

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार घटाया, जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 516 रुपये की गिरावट के साथ 91,054 रुपये प्रति किग्रा रह गई। एमसीएक्स में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 516 रुपये यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 91,054 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 24,391 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 30.34 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story