Gold-Silver Price Today 04 February 2025: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानिए अपने शहर में क्या है कीमत
Gold-Silver Price Today 04 February 2025: बजट के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। आज 4 फरवरी मंगलवार को सोना सस्ता हुआ है। आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपये तक कम हुआ है।

Gold-Silver Price Today 04 February 2025: बजट के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। आज 4 फरवरी मंगलवार को सोना सस्ता हुआ है। आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपये तक कम हुआ है। 10 ग्राम सोने का भाव औसत 84,100 रुपये के आसपास कारोबार कारोबार कर रहा है। सरकार ने सोने पर बजट में इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई है। इससे इन्वेस्टर को राहत जरूर मिली होगी। कहीं न कहीं इसका फायदा आम ग्राहकों को भी मिला है। सोने का भाव अब अपनी पीक से नीचे आ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल और अमेरिकी नीतियों में बदलाव की वजह से निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर इसमें पैसा लगा रहे हैं, जिससे इसकी कीमतें बढ़ी हुई हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ब्याज दरें कम होती हैं और बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने और चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ती है, जिससे आने वाले महीनों में इसकी कीमतों में और तेजी आ सकती है।
दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम हुआ कम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 400 रुपये की गिरावट के साथ 84,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 77,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 84,040 और 22 कैरेट सोना 77,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 4 फरवरी 2025 का दाम।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 77,190 84,190
- चेन्नई 77,040 84,040
- मुंबई 77,040 84,040
- कोलकाता 77,040 84,040
- 4 फरवरी को चांदी की कीमत
शनिवार 3 फरवरी को चांदी की कीमत मे मामूली गिरावट आई। चांदी के भाव में 100 रुपये नरमी रही। चांदी की कीमत 99,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,400 रुपये था। चांदी 1,00,000 रुपये रिकॉर्ड स्तर से पर फिर से अभी तक नहीं आई है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।