Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 02 December: सोना और चांदी दाम में फिर गिरावट, जानें आपके शहर में गोल्ड सिल्वर के नए रेट

Gold-Silver Price Today 02 December: सोमवार, 2 दिसंबर को सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 78140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चंडीगढ़ और जयपुर में भी रेट इसी लेवल पर है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 02 December: सोमवार, 2 दिसंबर को सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 78140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चंडीगढ़ और जयपुर में भी रेट इसी लेवल पर है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के हेड अनिंद्य बनर्जी का कहना है कि सोने पर बुलिश आउटलुक बरकरार है। इसकी कीमत MCX पर 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकती है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत लुढ़ककर किस लेवल पर आ गई है, आइए जानते हैं...

  • दिल्ली में सोने का भाव: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • कोलकाता और मुंबई में कीमत: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चेन्नई में सोने की कीमत: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • हैदराबाद में भाव: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • जयपुर और चंडीगढ़ में भाव: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल और अहमदाबाद में भाव: अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,540 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 78,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • लखनऊ में कीमत: लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के भाव में कितनी गिरावट

दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसकी कीमत (Silver Price) में भी गिरावट है। 1 किलोग्राम चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर गया है। शुक्रवार, 29 नवंबर को एशियाई बाजार में चांदी 1.94 प्रतिशत बढ़कर 31.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,300 रुपये उछलकर 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।बनर्जी को उम्मीद है कि चांदी की कीमतें MCX पर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ सकती हैं।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story