Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today, 16 July 2023: सोने की कीमतों में आई तेजी, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Rate Today, 16 July 2023: देशभर में इन दिनों सोना चांदी के रेट में अस्थिरता देखने को मिल रही है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर काफी निराशा दिख रही है। फिर भी अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कतई भी देर नहीं करें।

Gold Silver Rate Today, 11th June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today, 16 July 2023: देशभर में इन दिनों सोना चांदी के रेट में अस्थिरता देखने को मिल रही है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर काफी निराशा दिख रही है। फिर भी अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कतई भी देर नहीं करें। आप बहुत सस्ते में सोना खरीदकर घर ला सकते हैं, क्योंकि इसके रेट हाई लेवल से करीब 2,400 रुपये कम चल रहे हैं।

जानकारों के अनुसार, आपने सोना खरीदारी का यह सुनहरा मौका गंवाया तो फिर अफसोस करना होगा। बार-बार सोना खरीदने के ऐसे मौके नहीं आते हैं। मार्केट में वैसे भी अब 24 कैरेट का प्राइस 60,000 रुपये, जबकि 22 कैरेट का रेट 55,000 रुपये प्रति तोला बिक रहा है। आप इसकी खरीदरी कर पैसों की बचत कर सकते हैं, जो आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं होगा।

शहरों में जानिए सोने का ताजा रेट

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का रेट 60,150 रुपये, जबकि 22 कैरेट का भाव 55,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 60,000 रुपये, जबकि 22 कैरेट की कीमत 55,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज की जा रही है।

इसके अलावा आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का रेट 60,000 रुपये और 22 कैरेट का भाव 55,000 रुपये प्रति तोला दर्ज किया जा रहा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 60,550 रुपये प्रति तोला दर्ज किया जा रहा है, जबकि 22 कैरेट 55,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना का भाव 60,000 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 55,000 रुपये रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिख रहा है।

मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रेट की जानकारी प्राप्त कर लें। सोने का ताजा भाव जानने के लिए आपको कहीं भी धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी, जो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। आप मार्केट में 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने का रेट 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से जान सकते हैं, जो मौका आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story