Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोने की कीमत में बंपर छलांग, सिर्फ 1 दिन में इतने रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए आज पूरे देश में गोल्ड के ताज़ा रेट

Gold Price Today: देशभर में रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने की कीमतें 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई हैं, वहीं चांदी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है।

Gold Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोने की कीमत में बंपर छलांग, सिर्फ 1 दिन में इतने रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए आज पूरे देश में गोल्ड के ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Price Today: देशभर में रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने की कीमतें 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई हैं, वहीं चांदी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। एक दिन में सोने के दामों में ₹600 और चांदी में ₹2,200 की तेजी दर्ज की गई है।

क्या है सोने-चांदी की कीमतों में इस तेज़ी की वजह?

सोने की कीमतों में लगातार तेजी की दो प्रमुख वजहें सामने आई हैं। पहली अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेशक अब सोने को 'सेफ हैवन' यानी सुरक्षित निवेश मानकर बड़ी मात्रा में खरीद रहे हैं। अमेरिका में कमजोर जॉब डेटा के बाद ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है, जिससे शेयर बाजार की अस्थिरता के डर से सोने की मांग बढ़ गई है।

दूसरी वजह है डॉलर के मुकाबले रुपये का ऐतिहासिक गिरावट पर पहुंचना। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर दबाव बढ़ाने और टैक्स थोपने की धमकी के बाद रुपया 88 प्रति डॉलर तक फिसल गया है। चूंकि भारत सोना आयात करता है, इसलिए रुपये की कमजोरी से सोना और महंगा हो गया है।

सोने-चांदी के आज के दाम | 6 अगस्त 2025

शहर का नाम 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)

  • दिल्ली ₹93,860 ₹1,02,380
  • चेन्नई ₹93,710 ₹1,02,230
  • मुंबई ₹93,710 ₹1,02,230
  • कोलकाता ₹91,400 ₹1,02,230
  • जयपुर ₹93,860 ₹1,02,380
  • पटना ₹93,710 ₹1,02,230
  • बंगलुरु ₹93,710 ₹1,02,२३०

चांदी की कीमत

वहीं, 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज देश के प्रमुख राज्यों में ₹1,15,100 प्रति किलो दर्ज की गई, जो कल की तुलना में ₹2,200 ज्यादा है।

क्या आगे और महंगा होगा सोना?

रक्षाबंधन के साथ-साथ शादी-ब्याह का सीजन नजदीक आ रहा है। ऐसे में डिमांड और बढ़ेगी, जिससे दामों में और तेजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि वैश्विक हालात ऐसे ही रहे तो अगस्त के अंत तक 24 कैरेट सोना ₹1,05,000 के पार जा सकता है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story