Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today: आज 28 जुलाई को सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी! जानिए आपके शहर में ताजा रेट

Gold Price Today 28 July: आज सोमवार 28 जुलाई 2025 को भारत के बुलियन बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की तुलना में सोने का भाव ₹800 तक गिरा है।

Gold-Silver Price Today: सोना चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए अपने शहर का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Price Today 28 July: आज सोमवार 28 जुलाई 2025 को भारत के बुलियन बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की तुलना में सोने का भाव ₹800 तक गिरा है। इस गिरावट के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट करीब ₹1,00,000 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,15,900 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। जानिए किन शहरों में सोने के रेट घटे हैं और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

सोने-चांदी की गिरावट क्यों आई?

1. अमेरिका-जापान-फिलीपींस समझौते का असर

हाल ही में अमेरिका ने जापान और फिलीपींस के साथ एक नया व्यापार समझौता किया है। इस समझौते से ग्लोबल इन्वेस्टर्स को उम्मीद है कि अब दुनियाभर में तनाव कम होगा। इसके चलते सुरक्षित निवेश (Safe Assets) जैसे गोल्ड से निवेशकों ने पैसे निकालना शुरू कर दिया है।

2. अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों का इंतज़ार

अब निवेशक अमेरिका की बेरोजगारी दर और ब्याज दरों से जुड़े फैसलों पर नजर गड़ाए हुए हैं। जैसे ही संकेत मिलेगा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पटरी पर है, लोग सोना बेचकर शेयर बाजार में पैसा लगाएंगे। इसका असर सीधे सोने की कीमतों पर दिखा है।

आपके शहर में 28 जुलाई को कितना है गोल्ड रेट?

शहर का नाम 22 कैरेट रेट (₹/10gm) 24 कैरेट रेट (₹/10gm)

  • दिल्ली 91,740 1,00,070
  • मुंबई 92,540 99,920
  • चेन्नई 91,590 99,920
  • कोलकाता 92,540 99,920
  • जयपुर 91,740 1,00,070
  • लखनऊ 91,740 1,00,070
  • नोएडा 91,740 1,00,070
  • गाजियाबाद 91,740 1,00,070
  • पटना 91,590 99,920
  • बंगलुरु 91,590 99,920

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story