Begin typing your search above and press return to search.

Gold- Silver Rate Today: सावन शिवरात्रि पर सोना 1 लाख के पार, जानिए 23 जुलाई को सोना-चांदी का आज का रेट

Gold Rate Today: सावन शिवरात्रि पर इस बार सोने और चांदी के दामों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 23 जुलाई 2025 को बुलियन मार्केट में सोना पहली बार ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है।

Gold- Silver Rate Today: सावन शिवरात्रि पर सोना 1 लाख के पार, जानिए 23 जुलाई को सोना-चांदी का आज का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: सावन शिवरात्रि पर इस बार सोने और चांदी के दामों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 23 जुलाई 2025 को बुलियन मार्केट में सोना पहली बार ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं चांदी भी ₹3,000 की भारी तेजी के साथ ₹1,18,100 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹92,800 से ऊपर जा चुका है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड ₹1,01,450 तक पहुंच गया है। यह तेजी ऐसे समय में आई है जब देशभर में सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है, और ज्वैलर्स शादी एवं त्योहारों की भारी मांग को देखते हुए एडवांस बुकिंग कर रहे हैं।

क्यों बढ़े सोने के दाम?

सोने के दामों में आई इस उछाल की सबसे बड़ी वजह घरेलू बाजार में बढ़ी हुई खरीदारी है। ज्वैलर्स और स्टॉकिस्ट्स ने पहले से ही बड़ी मात्रा में सोने की खरीद शुरू कर दी थी। वहीं निवेशकों का रुझान भी एक बार फिर गोल्ड की ओर बढ़ा है क्योंकि यह अस्थिर मार्केट में एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोर संकेतों के बावजूद भारत में मांग बनी रही। विशेषज्ञ मानते हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली मौद्रिक नीति, चीन की आर्थिक मंदी और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल ने निवेशकों को सोने की ओर खींचा है।

23 जुलाई 2025 को गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट गोल्ड

  • दिल्ली ₹93,010 ₹1,01,450
  • मुंबई ₹92,860 ₹1,01,300
  • कोलकाता ₹92,860 ₹1,00,160
  • चेन्नई ₹92,860 ₹1,01,300
  • जयपुर ₹93,010 ₹1,01,450
  • नोएडा ₹93,010 ₹1,01,450
  • गाजियाबाद ₹93,010 ₹1,01,450
  • लखनऊ ₹93,010 ₹1,01,450
  • पटना ₹92,860 ₹1,01,300
  • बंगलुरु ₹92,860 ₹1,01,300

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story