Gold-Silver Price Today 21 MAy 2025: रातों-रात सोने के दाम लगी आग! 2,400 की जबरदस्त उछाल, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा भाव
Gold-Silver Price Today 21 MAy 2025: बाजार में सोने की कीमत एक बार फिर से तेज़ी की ओर दौड़ रही है। 21 मई 2025, बुधवार की सुबह सोने के भाव ने निवेशकों और गहनों के शौकीनों को चौंका दिया है।

Gold-Silver Price Today 21 MAy 2025: बाजार में सोने की कीमत एक बार फिर से तेज़ी की ओर दौड़ रही है। 21 मई 2025, बुधवार की सुबह सोने के भाव ने निवेशकों और गहनों के शौकीनों को चौंका दिया है। महज़ एक दिन में 2,400 प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई, जिससे सोने का रेट 97,600 रुपये तक जा पहुंचा।
पिछले हफ्ते जहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 95,000 पर टिक गई थी, वहीं अब यह सीधा 97,600 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹89,400 के स्तर पर बिक रहा है। यह उछाल ऐसे वक्त आया है जब बाजार में वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी देखने को मिल रही है।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में क्या चल रहा सोने का रेट?
देश के बड़े शहरों में भी आज सोने के दाम में तेजी देखी गई। दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का दाम 97,570 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट का भाव 89,450 प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 97,420, और 22 कैरेट सोना 89,300 पर कारोबार करता दिखा।
देखें प्रमुख शहरों में सोने के आज के भाव
शहर 22 कैरेट (₹/10g) 24 कैरेट (₹/10g)
- दिल्ली 89,450 97,570
- मुंबई 89,300 97,420
- कोलकाता 89,300 97,420
- चेन्नई 89,300 97,420
- लखनऊ 89,450 97,570
- गाजियाबाद 89,450 97,570
- जयपुर 89,450 97,570
- बंगलुरु 89,300 97,420
- पटना 89,300 97,420
चांदी 1 लाख के पार पहुंची
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज तेजी देखी गई। 21 मई 2025 को चांदी ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो कि बीते दिन की तुलना में ₹2,000 महंगी है। चांदी में आई यह तेजी ज्वैलरी कारोबारियों और औद्योगिक उपयोग के निवेशकों दोनों के लिए खास मायने रखती है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
