Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today 01 May: सोने की कीमतों में बंपर उछाल, चांदी रही स्थिर, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 01 May: 01 मई 2025, गुरुवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि, बीते दिनों ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार करने के बाद अब सोने के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

सोने-चांदी की दर में हल्की तेजी, शादी और निवेश के लिए बढ़िया मौका, जानिए आज के ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today 01 May: 01 मई 2025, गुरुवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि, बीते दिनों ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार करने के बाद अब सोने के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट भले ही मामूली हो, लेकिन सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह राहतभरी खबर है।

वर्तमान में 24 कैरेट गोल्ड लगभग ₹97,000 से ₹98,000 प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹89,000 से ऊपर बना हुआ है। देश के प्रमुख महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ और हैदराबाद समेत अन्य शहरों में आज के सोने और चांदी के दामों में स्थिरता बनी हुई है।

क्या सस्ता हो गया है सोना?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर बने असमंजस के चलते गोल्ड में थोड़ी सुस्ती आई है। वहीं घरेलू मांग में भी तेजी न होने की वजह से कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि निवेशकों के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है क्योंकि जब कीमतें स्थिर या गिरावट पर हों, तो खरीद करना ज़्यादा फायदे का सौदा बनता है।

01 मई 2025 को देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

शहर 22 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट गोल्ड

  • दिल्ली ₹89,900 ₹98,040
  • मुंबई ₹89,740 ₹97,900
  • कोलकाता ₹89,740 ₹97,900
  • चेन्नई ₹89,390 ₹89,740
  • अहमदाबाद ₹89,850 ₹98,020
  • लखनऊ ₹89,540 ₹97,670
  • जयपुर ₹89,540 ₹97,670
  • पटना ₹89,440 ₹97,570
  • हैदराबाद ₹89,800 ₹97,520
  • गुरुग्राम ₹89,540 ₹97,970
  • बेंगलुरु ₹89,850 ₹98,020
  • नोएडा ₹87,950 ₹96,010

चांदी का भाव स्थिर, लेकिन करीब ₹1 लाख प्रति किलो

01 मई को चांदी की कीमतों में भी कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। इस समय देशभर में चांदी का भाव ₹99,900 प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है। चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह समय भी अनुकूल माना जा रहा है, खासकर तब जब यह ₹1 लाख के करीब पहुंच गई है।

सोना खरीदने का यह समय सही है या नहीं?

अक्सर देखा गया है कि शादियों और त्योहारों के मौसम में सोने की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं। ऐसे में जो ग्राहक आगामी महीनों में शादी या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहतर हो सकता है। अभी कीमतें एक स्थिर रेंज में बनी हुई हैं और किसी भी बड़े उछाल से पहले की खरीद आपको आर्थिक लाभ दिला सकती है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story