Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 5 July 2025: आज 5 जुलाई को कितना बढ़ा भाव? जानिए आपके शहर में 22 और 24 कैरेट रेट

Gold Rate Today 5 July 2025: शनिवार, 5 जुलाई 2025 की सुबह देशभर के बाजार खुलते ही बुलियन मार्केट में हलचल थी। सोने की कीमतों में मामूली तेजी देखी गई। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर से लेकर पटना तक, सभी प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 98,980 रुपये तक पहुंच गया...

Gold Rate Today 5 July 2025: आज 5 जुलाई को कितना बढ़ा भाव? जानिए आपके शहर में 22 और 24 कैरेट रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 5 July 2025: शनिवार, 5 जुलाई 2025 की सुबह देशभर के बाजार खुलते ही बुलियन मार्केट में हलचल थी। सोने की कीमतों में मामूली तेजी देखी गई। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर से लेकर पटना तक, सभी प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 98,980 रुपये तक पहुंच गया, वहीं 22 कैरेट सोना 90,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज मजबूती दिख रही है, आज चांदी का रेट 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

आज 5 जुलाई को आपके शहर में कितना महंगा है सोना?

शहर 22 कैरेट रेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट रेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹90,750 ₹98,980
  • मुंबई ₹90,600 ₹98,830
  • कोलकाता ₹90,600 ₹98,830
  • चेन्नई ₹90,600 ₹98,830
  • जयपुर ₹90,750 ₹98,980
  • लखनऊ ₹90,750 ₹98,980
  • गाजियाबाद ₹90,750 ₹98,980
  • पटना ₹90,600 ₹98,830
  • बेंगलुरु ₹90,600 ₹98,830
  • नोएडा ₹90,750 ₹98,980

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim-रागिब असीम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में एनपीजी न्यूज (डिजिटल) में न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। बिहार के बेतिया में जन्मे और पले-बढ़े रागिब ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जिसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर सफलतापूर्वक रुख किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 10 वर्षों से भी अधिक का अनुभव प्राप्त है, विशेष रूप से न्यू मीडिया में उनकी गहरी पकड़ है। अपने करियर के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान समाचार, न्यूज़ ट्रैक, जनज्वर और स्पेशल कवरेज न्यूज़ हिंदी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है। विज्ञान, भू-राजनीति, अर्थव्यवस्था और समसामयिक विषयों में उनकी विशेष रुचि है। रागिब असीम सटीक, तथ्यपरक और पठनीय कंटेंट के माध्यम से अपने पाठकों को गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Read MoreRead Less

Next Story