Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today 22 August 2025: सोना और चांदी के दाम भारी गिरावट जारी, चांदी भी टूटी– देखें आज का ताज़ा रेट लिस्ट

Sona Ka Bhav, Gold Rates Today, Gold News, Gold Price India, Silver Rates, MCX Gold, Commodity Market, Delhi Gold Price, Chennai Gold Price,

Gold Price Today 22 August 2025: सोना और चांदी के दाम भारी गिरावट जारी, चांदी भी टूटी– देखें आज का ताज़ा रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Gold Price Today 22 August 2025: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना और चांदी दोनों के दाम गिरे। घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सुबह सोने का अक्टूबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 0.12% या 120 रुपये की गिरावट के साथ 99,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। निवेशक फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की पॉलिसी टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि गोल्ड मार्केट में सतर्कता का माहौल है।

डॉलर इंडेक्स इस समय दो हफ्ते के उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहा है। डॉलर मज़बूत होने के कारण दूसरी करेंसीज़ में सोना खरीदना महंगा हो गया है। इससे गोल्ड की डिमांड घट रही है और कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

शुक्रवार 22 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 92,460 1,00,910
  • चेन्नई 92,310 1,00,760
  • मुंबई 92,310 1,00,760
  • कोलकाता 92,310 1,00,760
  • जयपुर 92,460 1,00,910
  • नोएडा 92,460 1,00,910
  • गाजियाबाद 92,460 1,00,910
  • लखनऊ 92,460 1,00,910
  • बंगलुरु 92,310 1,00,760
  • पटना 92,310 1,00,760

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने की तरह चांदी के भाव में भी कमजोरी देखने को मिली। MCX पर चांदी का सितंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 0.15% या 170 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,536 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक इस समय अंतरराष्ट्रीय संकेतों का इंतजार कर रहे हैं और मुनाफावसूली का दबाव भी बना हुआ है।

22 अगस्त 2025 को घरेलू और वैश्विक बाजार दोनों में सोना और चांदी के दाम गिरे। जहां MCX पर सोना 99,315 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,13,536 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story