Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 18 June 2025: सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, इतने रूपये सस्ता हुआ गोल्ड – जानें जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 18 June 2025: इजरायल-ईरान युद्ध की आंच अब गोल्ड मार्केट तक पहुंच चुकी है। अमेरिका की सख्त चालों और ब्रोकरेज फर्म 'सिटी' की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के बाद सोने की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ गई है।

Gold-Silver Price Today 18 June 2025: सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, इतने रूपये सस्ता हुआ गोल्ड – जानें जानें अपने शहर का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 18 June 2025: इजरायल-ईरान युद्ध की आंच अब गोल्ड मार्केट तक पहुंच चुकी है। अमेरिका की सख्त चालों और ब्रोकरेज फर्म 'सिटी' की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के बाद सोने की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ गई है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड ने उसे डूबने से बचा लिया है और वह लगातार दूसरी बार महंगी हुई है।

दिल्ली में सोना सस्ता, चांदी महंगी

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज ₹100 की गिरावट के साथ ₹1,00,510 प्रति 10 ग्राम हो गई है। यही नहीं, बीते तीन दिनों में गोल्ड ₹1320 तक सस्ता हो चुका है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में भी तीन दिन में ₹1210 की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं चांदी की बात करें तो दिल्ली में इसका भाव आज ₹1,10,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। लगातार दूसरे दिन इसमें ₹200 की तेजी देखी गई है, जो बाजार में चांदी के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी को दर्शाता है।

अब और गिरेगा गोल्ड?

ब्रोकरेज फर्म Citi की ताज़ा रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि सोने की कीमतें आने वाले समय में और गिर सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक डिमांड कमजोर हो रही है, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटा सकता है और इजरायल-ईरान संघर्ष में ठहराव आने की संभावना से बाजार स्थिर हो रहा है – ऐसे में गोल्ड में निवेश का आकर्षण घटेगा।

कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता भी मानते हैं कि गोल्ड में आगे भारी गिरावट संभव है क्योंकि हाल के दिनों में इसमें जमकर खरीदारी हो चुकी है, डिमांड ठंडी पड़ चुकी है और निवेशक अब सुरक्षित ऑप्शन्स की ओर बढ़ रहे हैं।

देशभर में सोने की कीमतें – शहरवार रेट लिस्ट

दिल्ली

  • 24 कैरेट: ₹1,00,510/10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹92,140/10 ग्राम

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई

  • 24 कैरेट: ₹1,00,360/10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹91,990/10 ग्राम

पटना

  • 24 कैरेट: ₹1,00,410/10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹92,040/10 ग्राम

लखनऊ

  • 24 कैरेट: ₹1,00,510/10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹92,140/10 ग्राम

बेंगलुरु और हैदराबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,00,360/10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹91,990/10 ग्राम

अहमदाबाद और जयपुर

  • 24 कैरेट: ₹1,00,410 – ₹1,00,510/10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹92,040 – ₹92,140/10 ग्राम

चांदी की कीमतें – चेन्नई में सबसे महंगी

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता: ₹1,10,100/किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹1,20,100/किलोग्राम

चेन्नई में चांदी की कीमतें देशभर में सबसे अधिक हैं। जानकार मानते हैं कि इंडस्ट्रियल डिमांड और ज्वेलरी सेक्टर की स्थिर मांग ने चांदी को मजबूती दी है।

इस समय निवेशकों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। सोने की कीमतें लगातार गिर रही हैं और विशेषज्ञ इसकी आगे और गिरावट की आशंका जता रहे हैं। दूसरी ओर, चांदी स्थिर और मजबूत दिखाई दे रही है। निवेश करने से पहले बाज़ार की हर चाल को समझना अब और भी ज़रूरी हो गया है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story