Begin typing your search above and press return to search.

Gogamedi Murder Case: शादी का कार्ड देने के बहाने सुखदेव गोगामेड़ी के घर में घुसे थे हत्यारे, आर्मी का जवान है शूटर नितिन फौजी,

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है।

Gogamedi Murder Case: शादी का कार्ड देने के बहाने सुखदेव गोगामेड़ी के घर में घुसे थे हत्यारे, आर्मी का जवान है शूटर नितिन फौजी,
X
By Ragib Asim

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। इनमें से एक आरोपी की पहचान मकराना नागौर के मूल निवासी रोहित राठौड़ के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ के मूल निवासी नितिन फौजी के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि आरोपी नवीन शेखावत, रोहित राठौड़ और नितिन फौजी ने शादी का कार्ड देने के बहाने करणी सेना प्रमुख से मंगलवार को मुलाकात की थी और इसके बाद उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गोगामेड़ी की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या जमीन विवाद को लेकर हो सकती है। कहा जा रहा है कि करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी रोहित गोदारा से जुड़े भूमि विवाद में शामिल थे। गोदारा एक कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सदस्य है, जिसने करणी सेना प्रमुख की मौत बाद हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, अभी पुलिस दूसरे एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। अभी पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

कहा जा रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का एक आरोपी नितिन सेना में है। वह 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। उसकी पोस्टिंग अलवर में है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। कहा जा रहा है कि उसने 8 नवंबर को दो दिनों की छुट्टी ली थी, लेकिन उसके बाद वह ड्यूटी पर वापस नहीं गया। वहीं वह अपने घर से भी 9 नवंबर को कार ठीक कराने के लिए निकला था। जिसके बाद से उसका परिवार से भी कोई संपर्क नहीं है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मारने की प्लानिंग कर रहा था। इसको लेकर पंजाब पुलिस ने राजस्थान डीजीपी को अलर्ट भी भेजा था। नितिन फौजी संपत नेहरा के संपर्क में थे। इस हत्याकांड की साजिश को अंजाम देने का शक संपत नेहरा पर ही जताया जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story