Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट संग नई शुरुआत करेगी सई, पति को धोखा देकर प्रेमी संग आबाद करेगी घर
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 10 June: स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सीरियल में आ रहे उतार चढ़ाव देख फैन्स हैरान रह गए हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 10 June: स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सीरियल में आ रहे उतार चढ़ाव देख फैन्स हैरान रह गए हैं। आएशा सिंह (Ayesha Singh) और नील भट्ट (Neil Bhatt) स्टार शो को अब 20 साल बढ़ाया जाना है, लेकिन उससे पहले कहानी में कई फेरबदल आ रहे हैं। इन दिनों आप सीरियल में देख रहे हैं कि सत्या के अपाहिज होने की खबर ने उसे और भी ज्यादा परेशान कर दिया है। वह सोचता है कि अब वह सई को कोई खुशी नहीं दे सकता है इसलिए वह सोचता है कि वह सई को आजाद कर दे। इसके लिए वह विराट से बात भी करता है।
सई को विराट को सौंपने के लिए सत्या ने बाताया प्लान
सत्या (Satya) को लगने लगता है कि वह अब ना तो कुछ कर सकता है और ना अस्पताल जा सकता है और ना ही सई की मदद कर सकता है बल्कि उसे अब खुद ही मदद की जरूरत होगी वो भी जिंदगी भर। सत्या इस बात को सोच घबराने लगता है और घुटने लगता है। सत्या सोचता है कि सई को विराट के सौंप देना ही बेहतर है उसकी जिंदगी क्यों ही खराब करना। सत्या विराट को फोन करता है और कहता है कि मैं कभी तुम दोनों के बीच ना आ सका। तुम दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हो तो मैं चाहता हूं कि तुम सई को अपना लो, लेकिन विराट कहता है कि जब तुन दोनों की शादी नहीं हुई थी। तब तो वो नहीं मानी तो अब क्या ही मानेगी।
सई ने सुनाया अपना फैसला
सई (Sai) सत्या और विराट (Virat) की बातें सुन लेती है। सई करती है कि मैंने विराट से ही सीखा है कि फर्ज और प्यार में से फर्ज को चुनना चाहिए इसलिए मैं भी अपने फर्ज को चुन रही हूं। सई की इस बात को सुन विराट अपनी आखिरी उम्मीद भी खो देता है। वहीं सत्या को इस बार का एहसास होता है कि शायद सई अब उसके बारे में सोचने लगी है, लेकिन कहानी के अंत होने से पहले फैन्स दो प्यार करने वाले सई और विराट को एक साथ देखने चाहते हैं। अब देखना होगा कि कहानी और क्या नया मोड़ लेगी।
