Begin typing your search above and press return to search.

Gaza War Update: गाजा में सहायता सामग्री गिराने के दौरान पैराशूट नहीं खुलने से पांच की मौत, कई घायल

Gaza War Update: गाजा पट्टी में हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। युद्धग्रस्त लोगों को अब हवाई रास्ते के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसी दौरान एक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Gaza War Update: गाजा में सहायता सामग्री गिराने के दौरान पैराशूट नहीं खुलने से पांच की मौत, कई घायल
X
By Ragib Asim

Gaza War Update: गाजा पट्टी में हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। युद्धग्रस्त लोगों को अब हवाई रास्ते के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसी दौरान एक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दूसरी ओर, युद्धविराम की संभावना भी कम होती दिख रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रमजान से पहले गाजा में युद्धविराम होना 'बहुत मुश्किल' है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार (8 मार्च) को गाजा शहर के शाती शरणार्थी शिविर के पास हुई। तब हवाई जहाज के जरिए लोगों के लिए राहत सामग्री गिराई जा रही थी। इस दौरान कुछ पैकेट का पैराशूट नहीं खुला और वे सीधे नीचे खड़े लोगों पर जा गिरे। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। पहले दावा किया जा रहा था कि ये सामग्री अमेरिका ने गिराई थी, लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार किया है।

यूरोपीय संघ (EU) ने गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए साइप्रस से नया समुद्री मार्ग निर्धारित किया है। यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सला वोन डेर लियेन ने कहा कि कई देशों द्वारा दी गई राहत सामग्री लेकर स्पेन का जहाज साइप्रस के बंदरगाह से गाजा के लिए रवाना हुआ है। लियेन ने कहा कि EU ने अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ मिलकर यह नया समुद्री मार्ग तैयार किया है।

इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम पर चल रही बातचीत बिना किसी सहमति के खत्म हो गई है। मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रही इस बातचीत में अमेरिका, मिस्र, कतर, हमास और इजरायल शामिल थे। हालांकि, सभी पक्षों ने अगले हफ्ते फिर से बातचीत शुरू करने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि बंधकों और कैदियों की रिहाई, युद्धविराम की अवधि और तरीके पर पक्षों में सहमति नहीं बन सकी है।

बाइडन ने कहा, "मैं रमजान के करीब आने पर इजरायल के कब्जे वाले पूर्वी यरुशलम में हिंसा की संभावना के बारे में चिंतित हूं। रमजान से पहले कोई समझौता कठिन लग रहा है।" बाइडन ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में कहा, "इजरायल के नेतृत्व से मैं यह कहता हूं कि मानवीय सहायता सौदेबाजी का हिस्सा नहीं हो सकती। निर्दोष लोगों की रक्षा करना प्राथमिकता होनी चाहिए।" बाइडन ने एक बार फिर द्विराष्ट्र सिद्धांत का समर्थन किया।

गाजा में अब तक 30,878 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 12,500 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। 8,000 लोग अभी भी गायब बताए जा रहे हैं। 3.60 लाख से ज्यादा इमारतें, 12 अस्पताल और 392 स्कूल पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। अलजजीरा के मुताबिक, गाजा में हर घंटे में 6 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने गाजा में अब अकाल और भुखमरी की आशंका जताई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story