Begin typing your search above and press return to search.

Gautam Adani Net Worth: भारत के सबसे अमीर शख्स बनने के करीब पहुंचे गौतम अदाणी, दो दिन में कमा लिए 13 अरब डॉलर

Gautam Adani Net Worth: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन और देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी एक बार फिर से भारत के सबसे अमीर शख्स बनने के करीब पहुंच गए हैं।

Gautam Adani Net Worth: भारत के सबसे अमीर शख्स बनने के करीब पहुंचे गौतम अदाणी, दो दिन में कमा लिए 13 अरब डॉलर
X
By Ragib Asim

Gautam Adani Net Worth: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन और देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी एक बार फिर से भारत के सबसे अमीर शख्स बनने के करीब पहुंच गए हैं। बीते दो कारोबारी सत्रों में उनकी संपत्ति में करीब 13 अरब डॉलर (₹1 लाख करोड़ से अधिक) का इजाफा हुआ है।

इस बढ़त के बाद अदाणी अब दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मौजूदा समय में उनकी कुल नेटवर्थ 95.7 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 98.6 अरब डॉलर है और वे अभी भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।
सेबी की रिपोर्ट के बाद बढ़े अदाणी ग्रुप के शेयर
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह है भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की हालिया रिपोर्ट। सेबी ने अपने अंतिम आदेश में यह साफ कर दिया कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि अदाणी ग्रुप ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया और दो निजी फर्मों के जरिए फंड ट्रांसफर को लेकर धोखाधड़ी के दावे निराधार हैं। इस क्लीन चिट के बाद निवेशकों का भरोसा लौटा और शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
अदाणी ग्रुप के शेयरों की रफ्तार
बीते तीन कारोबारी सत्रों में अदाणी ग्रुप के लगभग सभी प्रमुख शेयरों में तेज उछाल आया है...
अदाणी पावर – करीब 30% की तेजी
अदाणी टोटल गैस – लगभग 18% का इजाफा
अदाणी ग्रीन एनर्जी – 15% से ज्यादा की बढ़त
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस – 10% से अधिक की तेजी
अदाणी एंटरप्राइजेज – 11% से ज्यादा रिटर्न
अदाणी पोर्ट्स – लगभग 3% का लाभ
इस साल अब तक 17.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, 2024 की शुरुआत से अब तक गौतम अदाणी की संपत्ति में 17.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके मुकाबले मुकेश अंबानी की संपत्ति में इसी अवधि के दौरान 8.02 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यानी अदाणी ने इस साल अंबानी से दोगुनी तेजी से धन कमाया है।
दुनिया के टॉप अरबपति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं एलन मस्क जिनकी कुल संपत्ति 452 अरब डॉलर है।
लैरी एलिसन – 388 अरब डॉलर (दूसरे स्थान पर)
मार्क जुकरबर्ग – 269 अरब डॉलर (तीसरे स्थान पर)
जेफ बेजोस – 250 अरब डॉलर (चौथे स्थान पर)
लैरी पेज – 221 अरब डॉलर (पांचवें स्थान पर)
भारत की बात करें तो...
मुकेश अंबानी – 98.6 अरब डॉलर (18वां स्थान)
गौतम अदाणी – 95.7 अरब डॉलर (19वां स्थान)
भारत में नंबर वन की रेस
अभी भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी हैं। लेकिन मौजूदा तेजी को देखते हुए माना जा रहा है कि अदाणी जल्द ही अंबानी को पीछे छोड़ सकते हैं। अगर अदाणी ग्रुप के शेयरों की रफ्तार यही बनी रही, तो अगले कुछ कारोबारी दिनों में गौतम अदाणी भारत के सबसे अमीर इंसान बन जाएंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story