Begin typing your search above and press return to search.

Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा, 16 महीने बाद फिर बने एशिया में सबसे अमीर आदमी, 24 घंटे में कमाए 45,000 करोड़ रुपये

Gautam Adani Net Worth: दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में शनिवार को बड़ा बदलाव हुआ हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अपनी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।

Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा, 16 महीने बाद फिर बने एशिया में सबसे अमीर आदमी
X
By Ragib Asim

Gautam Adani Net Worth: दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में शनिवार को बड़ा बदलाव हुआ हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अपनी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी की कंपनियों के शेयरों में बीते कुछ दिनों में आए जोरदार उछाल के चलते उनकी संपत्ति में उछाल आया है और वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बने अडाणी

अडाणी संपत्ति में आए हालिया उछाल के चलते अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी कंपनियों के शेयरों में आए उछाल के बाद उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ वर्तमान में 109 अरब डॉलर है और इस आंकड़े के साथ वह दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में 12वें पायदान पर खिसक गए हैं।

अडाणी ने 24 घंटे में कमाए 45,000 करोड़ रुपये

अडाणी की संपत्ति में पिछले 24 घंटे में 5.45 अरब डॉलर या करीब 45,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। यही कारण है कि उन्होंने अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि अडाणी साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों में शुमार हैं। उनकी संपत्ति में 1 जनवरी 2024 से अब तक 26.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसी तरह अंबानी की संपत्ति में इस साल 12.7 अरब डॉलर का उछाल आया है।

गौतम अदाणी की शानदार वापसी

गौतम अदाणी के लिए साल 2023 काफी चुनौतीपूर्ण रहा था। 24 जनवरी, 2023 को जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप पर अपनी रिसर्च रिपोर्ट प्रकाशित की, जिससे अदाणी के शेयरों की कीमतों में भूचाल आ गया। वह टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर निकल गए और तेजी से टॉप 30 से नीचे चले गए। लेकिन अब, लगभग 16 महीने बाद, वह फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 14% तक की बढ़ोतरी देखी गई, और उनकी सभी 10 कंपनियां कारोबार खत्म होने पर मुनाफा कमाने में सफल रहीं। सबसे ज्यादा उछाल अदाणी पावर के शेयर में देखा गया, जो 14% से ज्यादा बढ़ गया था। हालांकि, बाद में यह ₹759.80 पर 9% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा, अदाणी टोटल गैस 9% बढ़कर ₹1,044.50, अदाणी एंटरप्राइजेज शेयर 7% बढ़कर ₹3,416.75 और अदाणी पोर्ट्स 4% बढ़कर ₹1,440 पर पहुंच गया। अदाणी विल्मर 3% बढ़कर ₹354.90 हो गया, जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी लि. और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में 2% की बढ़ोतरी हुई। एनडीटीवी के शेयरों में 8% की बढ़ोतरी हुई, जबकि अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड के शेयर 2% से अधिक बढ़कर ₹354.90 पर बंद हुए।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story