Begin typing your search above and press return to search.

अभी-अभी धनतेरस पर हादसा: गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, महिला झुलसी, 19 नंबर बोगी में फायर, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

Garib Rath fire Punjab: धनतेरस की सुबह गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग से अफरातफरी। सरहिंद स्टेशन के पास बोगी नंबर 19 में शॉर्ट सर्किट से लगी लपटें, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान।

अभी-अभी धनतेरस पर हादसा: गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, महिला झुलसी, 19 नंबर बोगी में फायर, यात्रियों ने भागकर बचाई जान
X
By Ragib Asim

Garib Rath fire Punjab: लुधियाना। धनतेरस की सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) में शनिवार सुबह अचानक 19 नंबर बोगी में आग लग गई। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

ट्रेन में लुधियाना के कई व्यापारी और परिवार सफर कर रहे थे।जैसे ही बोगी से धुआं उठा, यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सुबह 7 बजे की घटना, यात्रियों ने खुद बचाई जान
घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन जब सरहिंद स्टेशन क्रॉस कर रही थी, तभी एक यात्री ने बोगी नंबर 19 से धुआं उठते देखा और चेन खींच दी। थोड़ी ही देर में आग की लपटें उठने लगीं, जिससे लोग घबराकर नीचे उतरने लगे।
कई यात्री हड़बड़ी में घायल हो गए, जबकि कुछ का सामान बोगी में ही छूट गया। घटनास्थल पर रेलवे, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। आग पर करीब एक घंटे बाद काबू पाया गया। इस दौरान एक महिला के झुलसने की खबर मिली है, हालांकि कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई।
लोको पायलट और टीटीई ने दिखाई मुस्तैदी
घटना के दौरान ट्रेन के लोको पायलट और टीटीई ने त्वरित निर्णय लेते हुए रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं, घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, और ट्रेन को जल्द ही अपने गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा।
आग की जांच शुरू, तकनीकी टीम मौके पर
रेलवे ने इस घटना को गंभीर तकनीकी लापरवाही का मामला मानते हुए तकनीकी टीम को जांच के लिए भेजा है। शॉर्ट सर्किट की सटीक वजह जानने के लिए बोगी को रेलवे यार्ड में अलग कर दिया गया है।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद ट्रेन की सुरक्षा प्रणाली और वायरिंग की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story