Begin typing your search above and press return to search.

Aurangabad News: औरंगाबाद में सल्फास कांड! 4 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 2 की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर

Aurangabad News: औरंगाबाद (Aurangabad)जिले के कुटुंबा प्रखंड (block)के अंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव में सल्फास (sulfas)खाने वाली चार युवतियों (young women)में से दो की मौत (Death)हो चुकी है।

Aurangabad News: औरंगाबाद में सल्फास कांड! 4 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 2 की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर
X
By Ragib Asim

Aurangabad News: औरंगाबाद (Aurangabad)जिले के कुटुंबा प्रखंड (block)के अंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव में सल्फास (sulfas)खाने वाली चार युवतियों (young women)में से दो की मौत (Death)हो चुकी है। रविवार को मनोज चौधरी की 20 वर्षीय पुत्री लकी कुमारी की मौत हुई थी वहीं सोमवार को जुगेश शर्मा की 19 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी ने भी दम तोड़ दिया। दो अन्य युवतियों विनय शर्मा की पुत्री 20 वर्षीय पूनम कुमारी और मनोज चौधरी की पुत्री रिया कुमारी का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बताया गया कि चारों लड़कियों सहेली हैं। रविवार को मनोज चौधरी के घर में छत पर बैठी हुई थीं। और खाना खा रही थीं। इसी बीच कुछ विवाद हुआ और आवेश में आकर चारों ने बारी-बारी से सल्फास खा लिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर मगध मेडिकल कॉलेज, गया में भर्ती कराया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि स्थानीय थाना ने घटना की जांच की है। इसके अलावा एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। वह खुद भी पीड़ित परिवार से मिलकर उनका बयान दर्ज करेंगे। जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना मनोज चौधरी के घर में घटी। जो पेशे से शिक्षक हैं।

घटना के वक्त घर में कोई अभिभावक सदस्य नहीं था। चारों लड़कियों की आपस में दोस्ती थीं। जो मनोज के घर में ही जमा हुई और यहीं घटना घटी। जहर खाने के बाद जब ये छटपटाने लगीं तब एक छोटे बच्चे ने शोर मचाते हुए लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद इन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। इतना सब होने के बाद भी अब तक घटना के कारणों से पर्दा नहीं उठ पाया है। एसडीपीओ अमानतुल्लाह आलम ने बताया है कि लड़कियां मनोज चौधरी के मकान के छत पर खाना खा रही थीं।

आपस के किसी विवाद को लेकर इनके जहर खाने की बात सामने आ रही है। अंबा थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है पर मामले पर नजर रखी जा रही है। मामले में किसी न किसी राज के छुपे होने की बात लोग कर रहे हैं। पुलिस अनुसंधान में यह उजागर होगा।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy.

Read MoreRead Less

Next Story