Begin typing your search above and press return to search.

ACB का बड़ा एक्शन: थानों और तहसीलों में चल रहा रिश्वत का नेक्सस, पुलिस से लेकर पटवारी तक 29 गिरफ्तार; देखें ACB का चौंकाने वाला आंकड़ा

Faridabad Palwal Corruption News: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पिछले साल फरीदाबाद और पलवल में 29 भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ा। रिश्वत लेने में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल।

ACB का बड़ा एक्शन: थानों और तहसीलों में चल रहा रिश्वत का नेक्सस, पुलिस से लेकर पटवारी तक 29 गिरफ्तार; देखें ACB का चौंकाने वाला आंकड़ा
X
By Ragib Asim

Faridabad ACB Raid: सिस्टम की रखवाली करने वाले ही जब सिस्टम को दीमक की तरह चाटने लगें तो आम आदमी इंसाफ मांगने कहां जाए? फरीदाबाद और पलवल से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जो लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है वह पूरे महकमे के लिए एक बड़ा अलर्ट है।

पिछले साल यानी 2025 में ब्यूरो ने कुल 29 सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है। डेटा बताता है कि इस करप्शन लिस्ट में सबसे आगे वो पुलिसवाले हैं जिन पर कानून का राज कायम करने की जिम्मेदारी थी। पकड़े गए इन 29 भ्रष्टाचारियों में 8 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं जो बेल दिलवाने, गिरफ्तारी से बचाने और एफआईआर (FIR) से गंभीर धाराएं हटाने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे थे।

सिर्फ खाकी ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य और राजस्व विभाग (Revenue Department) भी इस बहती गंगा में जमकर हाथ धो रहा है। जमीनों का इंतकाल (Mutation) कराने और सरकारी रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए पटवारी और उनके प्राइवेट बिचौलिए रिश्वत का एक पूरा नेक्सस (Nexus) चला रहे थे।

ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि अब लोग सिर्फ जबानी शिकायत लेकर नहीं आते बल्कि अपने मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग (Audio Recording) जैसे पुख्ता सबूत साथ लाते हैं। इससे ACB की टीम को ट्रैप (Trap) बिछा कर इन भ्रष्ट बाबुओं को दबोचने में काफी मदद मिल रही है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022 में सबसे ज्यादा 42 गिरफ्तारियां हुई थीं जबकि 2026 की शुरुआत में ही 2 लोग सलाखों के पीछे जा चुके हैं। हालांकि हमारा लीगल सिस्टम ऐसा है कि कोर्ट में इन मामलों को साबित करना अब भी एक बड़ा चैलेंज बना हुआ है जिसका फायदा उठाकर कई बार ये आरोपी बरी हो जाते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story