Begin typing your search above and press return to search.

Fali Nariman: सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Fali Nariman: सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकीलों में शामिल फली एस नरीमन का बुधवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह दिल्ली स्थित अपने घर पर अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें बुधवार को अंतिम विदाई दी जाएगी।

Fali Nariman: सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
X
By Ragib Asim

Fali Nariman: सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकीलों में शामिल फली एस नरीमन का बुधवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह दिल्ली स्थित अपने घर पर अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें बुधवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। देश के पूर्व एडिशनल सॉलिसीटर जनरल (ASG) रहे नरीमन को वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल ने श्रद्धांजलि दी है। नरीमन के बेटे रोहिंटन नरीमन भी वरिष्ठ वकील रहे हैं। मौजूदा समय में वह सुप्रीम कोर्ट के जज हैं।

सिंघवी ने एक्स पर लिखा, 'एक वक्ता और रात्रिभोज के बाद के वक्ता के रूप में फली अतुलनीय था। उन्होंने ही कहा था कि इंसानों की गलती पर 'हॉर्स ट्रेडिंग' वाक्यांश का इस्तेमाल घोड़ों का अपमान है, जो बहुत वफादार जानवर हैं।' सिब्बल ने लिखा, 'भारत के एक महान सपूत का निधन। न केवल हमारे देश के सबसे महान वकीलों में से एक, बल्कि बेहतरीन इंसानों में से एक। उनके बिना कोर्ट के गलियारे कभी भी पहले जैसे नहीं रहेंगे।'

नरीमन ने नवंबर 1950 में बॉम्बे हाई कोर्ट से वकालत में अपना करियर शुरू किया और 1961 में उनको वरिष्ठ वकील नामित किया गया था। इसके 2 दशक बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उनको 1972 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय ASG बनाया गया, लेकिन 1975 में आपातकाल से नाराज होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें 70 साल से अधिक का कानूनी अनुभव था। उन्होंने 1991 में पद्म भूषण और 2007 में पद्म विभूषण मिला था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story