Employee News: कर्मचारियों के लिए बुरी खबर! 31 मार्च तक सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी के छुट्टी पर रोक, आदेश जारी
Employee News: वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम समय पर प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए 31 मार्च तक सभी विभागों, कार्यालयों और सरकारी संस्थानों में कार्यरत सभी सरकारी अधिकारी और कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गयी है.

इमेज सोर्स- NPG News
Employee News: 14 मार्च 2026, राजस्थान के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है. अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गयी है. वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम समय पर प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए 31 मार्च तक सभी विभागों, कार्यालयों और सरकारी संस्थानों में कार्यरत सरकारी अधिकारी और कर्मियों की छुट्टियां रोक लगी है.
31 मार्च तक छुट्टियों पर लगी रोक
जानकारी के मुताबिक़, 31 मार्च तक सभी सरकारी दफतरों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर 31 मार्च तक रोक लगाया गया है. सभी को ऑफिस में उपस्थित रहना होगा. हालाँकि किसी विशेष परिस्थिति में विभागाध्यक्ष से अनुमति के बाद छुट्टी ले सकते हैं.
सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
दरअसल, वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2025-26 का कार्यं अंतिम चरण पर हैं. 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है. ऐसे में प्रशासनिक कार्य समय पर पूरा करना है. वित्तीय बजट के लिए ऑर्डर देने और जरूरी मंजूरियो के लिए सभी विभागों में तेजी से कार्य किये जाने है. जिसके लिए सभी कर्मचारियों की उपस्थिति जरुरी है. ताकि 31 मार्च प्रशासनिक कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके.
आदेश में क्या लिखा है?
छुट्टी को लेकर राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है. जिसमे कहा गया है, "वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के दृष्टिगत कार्यालय कार्यों के समयबद्व एवं सुचारू निष्पादन को सुनिश्चित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के समस्त शासकीय विभागों-कार्यालयों में कार्यरत समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को अत्यावश्यक - आपातकालीन परिस्थितियों के अलावा 31 मार्च, 2026 तक अवकाश - प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वीकृत नहीं किये जायेंगे. जिन अधिकारियों - कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृत है, वे आपातकालीन-अत्यावश्यक परिस्थिति में ही अवकाश उपभोग करेंगे. सभी अधिकारी- कर्मचारीगण उपरोक्त निर्देशों की पालन करेंगे."
