Begin typing your search above and press return to search.

Elvish Yadav Snake Venom: एल्विश समेत आठ के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, जानिए क्या-क्या हैं गंभीर आरोप

Elvish Yadav Snake Venom: रेव पार्टी आयोजित (rave party organized)करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई(snake venom supply) करने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव (youtuber elvish yadav)समेत आठ आरोपियों के खिलाफ(against the accused) नोएडा पुलिस (Noida Police)ने न्यायालय में 1200 पन्नों की चार्जशीट शुक्रवार दाखिल कर दी।

Elvish Yadav Snake Venom: एल्विश समेत आठ के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, जानिए क्या-क्या हैं गंभीर आरोप
X
By Ragib Asim

Elvish Yadav Snake Venom: रेव पार्टी आयोजित (rave party organized)करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई(snake venom supply) करने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव (youtuber elvish yadav) समेत आठ आरोपियों के खिलाफ(against the accused) नोएडा पुलिस (Noida Police)ने न्यायालय में 1200 पन्नों की चार्जशीट शुक्रवार दाखिल कर दी। इसमें 24 गवाहों के बयान नत्थी किए गए हैं। पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने बीते साल एल्विश यादव और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था।

संस्था के सदस्य ने एक स्टिंग किया था। इसमें कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल सांपों का जहर पांच सपेरों के पास मिला। सभी को जेल भेज दिया गया। संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो इसके बाद वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात कर रहा है। इसमें राहुल यह कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है।

राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई। इसके बाद एल्विश को दबोचने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह तैयार किया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह पांच दिन तक जेल में रहा। हालांकि होली के पहले उसे इस मामले में जमानत मिल गई। पुलिस ने चार्जशीट में एल्विश के ऊपर लगे सभी आरोपों का जिक्र किया है।

चार्जशीट में नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया है कि एल्विश का जहरीले खेल में जेल भेजे गए सपेरों से संपर्क था। एल्विश के खिलाफ लगी एनडीपीएस की धाराओं का आधार भी पुलिस ने इसमें बताया है। एल्विश और उसके सहयोगियों पर लगे आरोपों की पुष्टि पुलिस ने चार्जशीट में की है।

155 दिन बाद दायर हुआ आरोपपत्र

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव और उसके आठ साथियों के खिलाफ केस दर्ज होने के करीब 155 दिन बाद चार्जशीट दाखिल की है। उसके खिलाफ बीते साल तीन नवंबर को सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज हुआ था। बीते माह 17 मार्च को 136 दिन नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

केस दर्ज होने वाले दिन सपेरे राहुल, टीटूनाथ, जयकरन,नारायण और रविनाथ गिरफ्तार हुआ था। मामले में कुल सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसमें एल्विश के अलावा कई अज्ञात भी थे। एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके दो करीबियों ईश्वर और विनय यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राहुल और उसके साथियों से सांप बरामद हुए थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story