X Update: एलन मस्क ने दिया बड़ा झटका, पोस्ट, लाइक और रिप्लाई करने के लिए देने होंगे पैसे
X Update: सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलोन मस्क जल्द ही नए यूजर्स के लिए एक पेड टियर ला रहे हैं। इसके बाद नई पोस्ट लिखने, उत्तर देने या यहां तक कि प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट को लाइक करने के लिए भी पैसे देने होंगे।

X Update: सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलोन मस्क जल्द ही नए यूजर्स के लिए एक पेड टियर ला रहे हैं। इसके बाद नई पोस्ट लिखने, उत्तर देने या यहां तक कि प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट को लाइक करने के लिए भी पैसे देने होंगे। मस्क का कहना है कि ये कदम फर्जी अकाउंटस् पर रोक लगाने के लिए लिया गया है। मस्क ने कहा है कि स्पैम और बॉट एक्स पर एक बड़ा खतरा हैं और उन्हें लगता है कि उनकी वृद्धि को रोकने का एकमात्र तरीका प्लेटफ़ॉर्म पर नए लोगों से शुल्क लेना है।
हालांकि ये साफ किया गया है कि एक्स पर अकाउंट बनाने और लोगों को फॉलो करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन जो कोई भी एक्स पर सक्रिय गतिविधि करना चाहेगा उसे सटीक विवरण देना होगा। सटीक विवरण दिए बिना वार्षिक शुल्क लिया जाएगा। नए खातों को पोस्ट करने, लाइक करने, बुकमार्क करने और उत्तर देने से पहले एक छोटा सा वार्षिक शुल्क देना आवश्यक होगा। शुल्क कितना होगा इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार मस्क प्लेटफ़ॉर्म पर कुछ बड़े बदलावों की योजना बना रहे हैं। एक्स पर अधिकांश सुविधाओं को चार्ज किया जा सकता है। जबसे एलोन मस्क ने एक्स की कमान संभाली है जबसे इस प्लेटफार्म में कई बदलाव हुए हैं। X पर अब Audio और Video Calling फीचर रोलआउट होना शुरू हो गया है। अब आप वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की तरह किसी को भी X के जरिए कॉल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए पैसा देना होता है। यहां तक कि अब अकाउंट वेरिफाइड कराने के लिए भी पैसा देना होता है। अगर आप एक्स पर ब्लू टिक चाहते हैं तो आपको हर महीने 900 रुपये की सब्सक्रिप्शन देना होगा।
