Begin typing your search above and press return to search.

'भगवान गणेश' को लेकर Elon Musk ने शेयर किया ये पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला..

भगवान गणेश को लेकर Elon Musk ने शेयर किया ये पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला..
X

Elon Musk said about Lord Ganesha

By Ashish Kumar Goswami

Elon Musk Lord Ganesha Post: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मस्क ने 'ग्रोक एआई' (Grok AI) का जो लिंक शेयर किया, उसमें एक 'हिडन डॉक्यूमेंट' (Hidden Document) शामिल था। इस दस्तावेज़ में हिन्दू धर्म के पूजनीय देवता भगवान गणेश की एक छोटी पीतल या कांसे की मूर्ति मौजूद थी।

ग्रोक एआई ने इस मूर्ति के बारे में बताया कि, यह मूर्ति दक्षिण भारतीय शैली में बनी है और इसे घरों व मंदिरों में पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्रोक एआई के अनुसार, भगवान गणेश का हाथी जैसा सिर है और एक सूंड है।उनके चार हाथ हैं, जिनमें वह पारंपरिक वस्तुएं, जैसे- मोदक (मिठाई) और अंकुश (कांटेदार छड़ी), पकड़े हुए हैं। वे कमल के आसन पर बैठे हैं और उनके सिर के पीछे एक सजावटी मेहराब है। मूर्ति के पैरों के पास चूहा है, जो गणेश जी का वाहन है।

ग्रोक एआई ने यह भी बताया कि, भगवान गणेश को बाधाओं को दूर करने वाला (विघ्नहर्ता), ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। उनकी मूर्तियां घर के पूजा स्थलों/कमरों में रखी जाती हैं। एलन मस्क द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने ढेर सारे कमेंट किए हैं। एक (X) यूजर ने लिखा, "भगवान गणेश को 'ग्रोक' के अंदर प्रकट होते देखना एक तरह से अवास्तविक है। एक दिव्य ज्ञान का प्रतीक है, दूसरा मानव निर्मित बुद्धिमत्ता का।"

वहीं, इस पर एक दूसरे यूजर सांची अरोड़ा, ने लिखा, "एलन और ग्रोक को भगवान गणेश को पहचानते देखना बहुत अच्छा है, ज्ञान और तकनीक का अद्भुत मेल!"

आपको बता दें कि, लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भी हिन्दू देवी-देवताओं और उनके बारे में जानकारी है, जिसे वह पहचानने में सक्षम है।

Next Story