Begin typing your search above and press return to search.

Eid ul Fitr 2024: दिल्ली-NCR में दिखा चांद, कल पुरे देश में मनेगी ईद, PM मोदी ने दी मुबारकबाद

Eid ul Fitr 2024: Eid ul Fitr 2024: दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में चांद नजर आ गया है। अब कल यानी 11 अप्रैल को देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाना है। इस्लाम धर्म में ईद मनाने से पहले मुसलमानों के लिए चांद देखना जरूरी माना जाता है।

Eid ul Fitr 2024: दिल्ली-NCR में दिखा चांद, कल पुरे देश में मनेगी ईद, PM मोदी ने दी मुबारकबाद
X
By Ragib Asim

Eid ul Fitr 2024: Eid ul Fitr 2024: दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में चांद नजर आ गया है। अब कल यानी 11 अप्रैल को देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाना है। इस्लाम धर्म में ईद मनाने से पहले मुसलमानों के लिए चांद देखना जरूरी माना जाता है। चांद देखने के बाद अल्लाह से दुआएं मांगी जाती है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक दिन पहले ही चांद दिख गया था।

ऐसे में वहां बुधवार को ईद मनाई गई। इसके अलावा, सऊदी अरब में भी बुधवार को ईद का त्योहार मनाया गया। ईद-उल-फितर दुनिया भर में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है और यह चांद के नजर आने से तय होता है, जिसे चंद्र इस्लामी कैलेंडर में शव्वाल महीने की शुरुआत का संकेत माना जाता है।

इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र में युद्ध में जीत हासिल की थी। उसी की खुशी में ईद मनाई जाती है। बद्र की इस लड़ाई में पैगंबर साहब ने कड़ी लड़ाई के बाद जीत हासिल की थी। इस लड़ाई में उनका साथ देने के लिए केवल 303 लोगों की सेना ही मौजूद थी, जबकि दूसरी ओर एक विशाल सेना थी। इस लड़ाई में पैगंबर साहब के साथियों ने बहादुरी से लड़ाई की और दुश्मनों को हरा दिया। इस जीत को सेलिब्रेट करने के लिए ही ईद का त्योहार मनाया जाता है।

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना 29 या 30 दिन का होता है। भारत में रमजान के 29वें दिन चांद नहीं दिखा। वहीं, 30वें दिन चांद नजर आया है। यही वजह है कि अब भारत और बांग्लादेश में 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। ईद का चांद दिखना सेलिब्रेशन, एकता और चिंतन का समय है। यह एक ऐसा अवसर है जो लोगों को एक साथ लाता है, आध्यात्मिक एकजुटता की भावना को बढ़ावा देता है, और परंपरा के महत्व और इस्लामी रीति-रिवाजों के संरक्षण की याद दिलाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर ईद की बधाई दी है। पीएम ने कहा-ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि यह अवसर करुणा, एकजुटता और शांति की भावना को और फैलाए। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें. ईद मुबारक।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story