Begin typing your search above and press return to search.

ED Raid In Rajsthan: कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष के यहां ईडी का छापा: विधायक के ठिकानों पर भी दबिश, जानिए क्‍या है पूरा मामला

ED Raid In Rajsthan:

ED Raid In Rajsthan: कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष के यहां ईडी का छापा: विधायक के ठिकानों पर भी दबिश, जानिए क्‍या है पूरा मामला
X

Ed raid 

By Sanjeet Kumar

ED Raid In Rajsthan: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्‍थान कांग्रेस (पीसीसी) के प्रदेश अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी की टीमें आज सुबह से डोटासरा के सरकारी और निजी आवास पर जांच कर रही है। मामला चर्चित पेपर लीक से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ईडी ने एक निर्दलीय विधायक के भी कई ठिकानों पर जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर के सरकारी आवास के साथ ही सीकर स्थित निजी निवास पर भी जांच कर रही है। ईडी इस मामले में डोटासरा के रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है। बता दें की डोटासरा इस बार सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं।

ईडी ने डोटासरा के साथ ही दौसा जिला की महुवा सीट से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। ईडी की टीमें जयपुर, दौसा समेत तमाम ठिकानों पर पहुंची।


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story