Begin typing your search above and press return to search.

Earthquake Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4

Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में भी धरती हिली है। इससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Earthquake Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4
X
By Ragib Asim

Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में भी धरती हिली है। इससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 है। यह झटके दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके भारत के अलावा चीन और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अक्षांश 33.15 और 75.82 देशांतर पर स्थित रहा है, जिसकी गहराई जमीन के 6 किलोमीटर नीचे रही। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके आज यानी मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दोपहर करीब डेढ़ बजे महसूस किए गए हैं। इस दौरान कुछ सेकेंड के लिए धरती हिली। भूकंप से घबराए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकले। भूकंप पंजाब में गुरदासपुर, लुधियाना, होशियारपुर और जालंधर समेत कुछ अन्य जिलों में भी आया है। इसके अलावा हरियाणा के फतेहाबाद में भी हल्की कंपन महसूस की गई है। हालांकि, गनीमत है कि इससे अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

बता दें कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके आने से पहले मणिपुर के उखरुल में धरती हिली थी। जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 4.0 रही थी। बताया जा रहा है कि झटके आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story