Begin typing your search above and press return to search.

Rahul Gandhi News: समाप्त होगी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता? भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नोटिस दिया, जानिए क्या हैं नियम?

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की है।

Rahul Gandhi News: समाप्त होगी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता? भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नोटिस दिया, जानिए क्या हैं नियम?
X
By Ragib Asim

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की है। दुबे ने कहा कि उन्होंने विशेषाधिकार प्रस्ताव नहीं, बल्कि एक सब्सटेंटिव मोशन दिया है। इसमें उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

दुबे ने क्या कहा?

निशिकांत दुबे ने मीडिया से कहा- कोई विशेषाधिकार प्रस्ताव नहीं है। मैंने सब्सटेंटिव मोशन पेश किया है। इसमें बताया गया है कि वह कथित तौर पर सोरोस फाउंडेशन, फोर्ड फाउंडेशन और USAID से कैसे जुड़े हैं और थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम और अमेरिका की यात्राएं करते हैं। उनका संबंध भारत विरोधी ताकतों से है। दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि उन्हें जीवनभर चुनाव लड़ने से रोका जाए।

सब्सटेंटिव मोशन क्या होता है?

सब्सटेंटिव मोशन सदन में दिया जाने वाला एक औपचारिक प्रस्ताव होता है। इसे किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा और फैसला लेने के लिए लाया जाता है। अगर यह प्रस्ताव स्वीकार होता है तो सदन में इस पर बहस हो सकती है। प्रस्ताव रखने वाले सांसद को अपने आरोपों के समर्थन में आधार देना होता है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story