Begin typing your search above and press return to search.

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में टीजीटी के 5000 से अधिक पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) और ड्राइंग शिक्षकों के 5,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (8 फरवरी) से शुरू हो जाएगी।

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में टीजीटी के 5000 से अधिक पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें आवेदन
X
By Ragib Asim

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) और ड्राइंग शिक्षकों के 5,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (8 फरवरी) से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 1 महीने का समय दिया गया है। 8 मार्च को पंजीकरण विंडो बंद हो जाएगी। आइए आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता मानदंड जानते हैं।

शिक्षक भर्ती अभियान के तहत कुल 5,118 पद भरे जाएंगे, इसमें से 4,591 पद TGT शिक्षकों के लिए और 527 पद ड्राइंग शिक्षकों के लिए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, TGT महिला (गणित) के 568 पद, TGT पुरुष (गणित) के 540, TGT पुरुष (अंग्रेजी) के 413 और TGT महिला (अंग्रेजी) के 379 पद भरे जाएंगे। इसी तरह सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान, हिंदी, भौतिक विज्ञान, उर्दू, पंजाबी विषय के लिए शिक्षकों की नियुक्ति होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को CTET पेपर 2 भी पास करना जरूरी है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर होगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध 'कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करें। इसके बाद आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका लिंक खोलें। इसके बाद सभी आवश्यक जानकारियां दर्ज करें। अब 10वीं-12वीं की अंकसूची, पहचान पत्र, हस्ताक्षर, फोटो, जाति प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की स्कैन प्रति अपलोड करें। सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, SC/ST/दिव्यांग वर्ग को शुल्क भुगतान से छूट मिली है।

DSSSB ने इन पदों पर भी निकाली है भर्ती

DSSSB ने जिला कोर्ट और फैमिली कोर्ट में वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक, व्यक्तिगत सहायक और कनिष्ठ न्यायिक सहायक के 990 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, इच्छुक उम्मीदवार 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रत्येक पद पर आवेदन के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मानदंड हैं। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से इसकी जानकारी ले सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story