Begin typing your search above and press return to search.

Trump Reciprocal Tariff 2025: ट्रंप का बड़ा झटका! भारत समेत 180 देशों पर लगा भारी टैरिफ – देखें पूरी लिस्ट!

Trump Reciprocal Tariff 2025: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति गठबंधन में सत्ता के संतुलन को बनाए रखने के लिए एक नया सरकारी आदेश जारी कर "शक्ति राजनीति" में अपनी चतुराई का परिचय दिया है।

Trump Reciprocal Tariff 2025: ट्रंप का बड़ा झटका! भारत समेत 180 देशों पर लगा भारी टैरिफ – देखें पूरी लिस्ट!
X
By Ragib Asim

Trump Reciprocal Tariff 2025: पूरी दुनिया का जिस बात का डर था, आखिरकार वह सच साबित हो गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को भारत समेत दुनिया के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जवाबी टैक्स लगाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कुल 180 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया है। इस कदम को ट्रंप ने "अमेरिका की आर्थिक स्वतंत्रता का दिन" करार दिया, जिसका मकसद अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करना और देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है।

ट्रंप ने बताया कि इन सभी देशों पर न्यूनतम 10% टैरिफ लगाया जाएगा, जो 5 अप्रैल से लागू होगा। वहीं जिन देशों पर इससे अधिक टैरिफ लगाया गया है, उन पर यह 8 अप्रैल से लागू होगा। एशिया और यूरोप के देशों को सबसे अधिक झटका लगा है। चीन पर सबसे अधिक 34% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने इसे सबसे बड़ा व्यापार घाटा पैदा करने वाला देश बताया। वहीं भारत पर 26% टैरिफ लगाया गया है। जबकि यूरोपीय देशों को 20% टैरिफ की मार झेलनी पड़ेगी।

ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, "दशकों से हमारे देश को लूटा गया, शोषण किया गया। अब हम उन देशों को जवाब देंगे जो हमारे साथ गलत व्यवहार करते हैं।" उन्होंने एक चार्ट दिखाया, जिसमें विभिन्न देशों पर लगाए जाने वाले टैरिफ दरों की जानकारी दी गईं थी। यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक बड़े बदलाव का संकेत देता है और ग्लोबल ट्रेड वार शुरू होने की आशंका को बढ़ा रहा है।

भारत पर असर

अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसका असर कृषि, टेक्सटाइल और मोटरसाइकिल जैसे सेक्टर्स पर पड़ सकता है। ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 39% और मोटरसाइकिल पर 30-40% टैक्स लगाता है, जबकि अमेरिका भारत से केवल 5% और 2.4% टैरिफ लेता है। भारतीय अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत बातचीत के जरिए छूट हासिल करने की कोशिश कर सकता है।

एशिया और यूरोप पर असर

एशिया में चीन, वियतनाम, ताइवान, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों पर सबसे अधिक असर पड़ने की आशंका है, जो अमेरिका को बड़े पैमाने पर निर्यात करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन टैरिफ से ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटें आ सकती है, खासकर सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर्स में। वहीं यूरोप में जर्मनी की ऑटो इंडस्ट्रीज और फ्रांस की वाइन कंपनियों पर खासा असर पड़ सकता है। हालांकि यूरोपीय यूनियन ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने की धमकी दी है।

ट्रंप की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में तेज गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई सूचकांक 3% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2% नीचे बंद हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार में भी अनिश्चितता बढ़ी, जिसमें नैस्डैक-100 फ्यूचर्स 4.2% और डाउ जोन्स फ्यूचर्स 2.3% नीचे आए। यूरोपीय यूनियन ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जबकि चीन ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) में शिकायत दर्ज करने की बात कही है।

रेसिप्रोकल टैरिफ का मतलब जवाबी टैक्स होता है। यानी जो देश अमेरिकी सामानों पर जितना टैक्स लगाते हैं, अमेरिका भी उनके सामनों पर उतना ही टैक्स लगाएगा। आइए जानते हैं कि ट्रंप ने किन-किन देशों पर और कितने प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया है-

देश प्रस्तावित टैरिफ दर (%) अमेरिका पर इन देशों में टैरिफ (%)

  • चीन 34% (कुल 54%) 67%
  • यूरोपीय संघ 20% 39%
  • वियतनाम 46% 90%
  • ताइवान 32% 64%
  • जापान 24% 46%
  • भारत 26% 52%
  • दक्षिण कोरिया 25% 50%
  • थाईलैंड 36% 72%
  • स्विट्ज़रलैंड 31% 61%
  • इंडोनेशिया 32% 64%
  • मलेशिया 24% 47%
  • कंबोडिया 49% 97%
  • यूनाइटेड किंगडम 10% 10%
  • दक्षिण अफ्रीका 30% 60%
  • ब्राजील 10% 10%
  • बांगलादेश 37% 74%
  • सिंगापुर 10% 10%
  • इज़राइल 17% 33%
  • फिलीपींस 17% 34%
  • चिली 10% 10%
  • ऑस्ट्रेलिया 10% 10%
  • पाकिस्तान 29% 58%
  • तुर्की 10% 10%
  • श्रीलंका 44% 88%
  • कोलंबिया 10% 10%
  • पेरू 10% 10%
  • निकारागुआ 18% 36%
  • नॉर्वे 15% 30%
  • कोस्टा रिका 10% 17%
  • जॉर्डन 20% 40%
  • डोमिनिकन गणराज्य 10% 10%
  • संयुक्त अरब अमीरात 10% 10%
  • न्यूज़ीलैंड 10% 20%
  • अर्जेंटीना 10% 10%
  • इक्वाडोर 10% 12%
  • ग्वाटेमाला 10% 10%
  • होंडुरस 10% 10%
  • मेडागास्कर 47% 93%
  • म्यांमार (बर्मा) 44% 88%
  • ट्यूनीशिया 28% 55%
  • कजाखस्तान 27% 54%
  • सर्बिया 37% 74%
  • मिस्र 10% 10%
  • सऊदी अरब 10% 10%
  • एल साल्वाडोर 10% 10%
  • कोटे ड'आइवोयर 21% 41%
  • लाओस 48% 95%
  • बोत्सवाना 37% 74%
  • त्रिनिदाद और टोबैगो 10% 12%
  • मोरक्को 10% 10%
  • अल्जीरिया 30% 59%
  • ओमान 10% 10%
  • उरुग्वे 10% 10%
  • बहामास 10% 10%
  • लेसोथो 50% 99%
  • यूक्रेन 10% 10%
  • बहरीन 10% 10%
  • कतर 10% 10%
  • मॉरीशस 40% 80%
  • फिजी 32% 63%
  • आइसलैंड 10% 10%
  • केन्या 10% 10%
  • लिचटेंस्टाइन 37% 73%
  • गयाना 38% 76%
  • हैती 10% 10%
  • बोस्निया और हर्जेगोविना 35% 70%
  • नाइजीरिया 14% 27%
  • नामीबिया 21% 42%
  • ब्रुनेई 24% 47%
  • बोलिविया 10% 20%
  • पनामा 10% 10%
  • वेनेजुएला 15% 29%
  • नार्थ मैसेडोनिया 33% 65%
  • इथियोपिया 10% 10%
  • घाना 10% 17%
  • मोल्दोवा 31% 61%
  • अंगोला 32% 63%
  • डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो 11% 22%
  • जमैका 10% 10%
  • मोजाम्बिक 16% 31%
  • पेराग्वे 10% 10%
  • जाम्बिया 17% 33%
  • लेबनान 10% 10%
  • तंजानिया 10% 10%
  • इराक 39% 78%
  • जॉर्जिया 10% 10%
  • सेनेगल 10% 10%
  • अज़रबैजान 10% 10%
  • कैमरून 11% 22%
  • युगांडा 10% 20%
  • अल्बानिया 10% 10%
  • आर्मेनिया 10% 10%
  • नेपाल 10% 10%
  • सिंट मार्टेन 10% 10%
  • फॉकलैंड द्वीप समूह 41% 82%
  • गैबोन 10% 10%
  • कुवैत 10% 10%
  • टोगो 10% 10%
  • सूरीनाम 10% 10%
  • बेलीज 10% 10%
  • पापुआ न्यू गिनी 10% 15%
  • मलावी 17% 34%
  • लाइबेरिया 10% 10%
  • ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड 10% 10%
  • अफगानिस्तान 10% 49%
  • जिम्बाब्वे 18% 35%
  • बेनिन 10% 10%
  • बारबाडोस 10% 10%
  • मोनाको 10% 10%
  • सीरिया 41% 81%
  • उज़बेकिस्तान 10% 10%
  • कांगो गणराज्य 10% 10%
  • जिबूती 10% 10%
  • फ्रांसीसी पोलिनेशिया 10% 10%
  • केमैन द्वीप समूह 10% 10%
  • कोसोवो 10% 10%
  • क्यूरासाओ 10% 10%
  • वानुआतु 22% 44%
  • रवांडा 10% 10%
  • सिएरा लियोन 10% 10%
  • मंगोलिया 10% 10%
  • सैन मरीनो 10% 10%
  • एंटिगुआ और बारबुडा 10% 10%
  • बर्मूडा 10% 10%
  • एस्वाटिनी 10% 10%
  • मार्शल द्वीप समूह 10% 10%
  • सेंट पीयर और मिकेलोन 50% 99%
  • सेंट किट्स और नेविस 10% 10%
  • तुर्कमेनिस्तान 10% 10%
  • ग्रेनेडा 10% 10%
  • सूडान 10% 10%
  • टर्क्स और कैकोस आईलैंड्स 10% 10%
  • अरूबा 10% 10%
  • मोंटेनेग्रो 10% 10%
  • सेंट हेलेना 10% 15%
  • किर्गिजस्तान 10% 10%
  • यमन 10% 10%
  • सेंट विंसेंट और ग्रेनेडिन्स 10% 10%
  • नाइजर 10% 10%
  • सेंट लूसिया 10% 10%
  • नाउरु 30% 59%
  • इक्वेटोरियल गिनी 13% 25%
  • ईरान 10% 10%
  • लीबिया 31% 61%
  • समोआ 10% 10%
  • गिनी 10% 10%
  • टिमोर-लेस्ते 10% 10%
  • मोंटसेरात 10% 10%
  • चाड 13% 26%
  • माली 10% 10%
  • मालदीव 10% 10%
  • ताजिकिस्तान 10% 10%
  • केबो वेर्डे 10% 10%
  • बुरुंडी 10% 10%
  • ग्वाडेलूप 10% 10%
  • भूटान 10% 10%
  • मार्टिनिक 10% 10%
  • टोंगा 10% 10%
  • मौरिटानिया 10% 10%
  • डोमिनिका 10% 10%
  • माइक्रोनेशिया 10% 10%
  • गाम्बिया 10% 10%
  • फ्रांसीसी गयाना 10% 10%
  • क्रिसमस द्वीप 10% 10%
  • एंडोरा 10% 10%
  • केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य 10% 10%
  • सोलोमोन द्वीप समूह 10% 10%
  • मायोटे 10% 10%
  • एंगुइला 10% 10%
  • कोकोस (कीलिंग) आईलैंड्स 10% 10%
  • एरीट्रिया 10% 10%
  • कुक द्वीप समूह 10% 10%
  • दक्षिण सूडान 10% 10%
  • कोमोरोस 10% 10%
  • किरीबाती 10% 10%
  • साओ टोमे और प्रिंसिपे 10% 10%
  • पलाऊ 10% 10%
  • वॉलीस और फुतुना 10% 10%
  • सेंट बार्थेलेमी 10% 10%
  • सेंट मार्टिन (फ्रांसीसी हिस्सा) 10% 10%
  • अमेरिकन समोआ 10% 10%
  • फिजी 10% 10%
  • तुवालू 10% 10%
  • वानुआतु 10% 10%

कनाडा और मैक्सिको को इस सूची से बाहर रखा गया है, क्योंकि इन पर पहले से ही अमेरिका ट्रैरिफ लगाने का ऐलान कर चुका हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story