Begin typing your search above and press return to search.

Baghpat News: गाय ने दुर्लभ बछड़े को दिया जन्म, पूजा करने उमड़ी लोगों की भीड़

Baghpat News: गाय ने दुर्लभ बछड़े को दिया जन्म, पूजा करने उमड़ी लोगों की भीड़
X
By Chitrsen Sahu

Baghpat News: बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गाय ने हाल ही में एक दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया है, जिसकी शारीरिक बनावट हर किसी को हैरत में डाल रहा है। यह बछड़ा दुर्लभ इसलिए हैं क्योकि इसके दो मुंह और तीन आंखें हैं। जैसे ही इसकी भनक गांव और आसपास में फैली तो मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस घटना ने न केवल बागपत बल्कि आसपास के इलाकों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। यह बछड़ा फिलहाल लोगों की आस्था, जिज्ञासा और विज्ञान के बीच एक अनोखा विषय बन चुका है।

महिलाओं ने फूल-मालाएं चढ़ाकर की पूजा

यह पूरा हैरान कर देने वाला मामला बागपत जिले के टिकरी कस्बे का है। इस विचित्र बछड़े को लेकर लोगों की अलग-अलग मान्यताएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई ग्रामीण इसे कुदरत का करिश्मा और भगवान का अवतार मान रहे हैं। महिलाओं ने फूल-मालाएं चढ़ाकर उसकी आरती की, वहीं कुछ लोगों ने बछड़े की पूजा कर दीप जलाए और दान-दक्षिणा भी चढ़ाई। बछड़े की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। किसान बृजपाल का कहना है, “हमने अपने जीवन में कभी ऐसा जानवर नहीं देखा। दो मुंह और तीन आंखें होना कोई साधारण बात नहीं है, यह जरूर ईश्वर का कोई संकेत है।”





लाखों में देखने को मिलते हैं एक केस

इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम टिकरी गांव पहुंची और बछड़े का परीक्षण किया। डॉक्टरों ने बताया कि यह एक जन्मजात विकृति है, जिसे चिकित्सकीय भाषा में "बाइसेफली" कहा जाता है। यह स्थिति भ्रूण के विकास के दौरान अतिरिक्त कोशिकाओं के निर्माण से उत्पन्न होती है, जिससे शरीर के अंग दोहरे रूप में विकसित हो जाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इस तरह के केस लाखों में एक बार देखने को मिलते हैं और ऐसे जीव अधिक समय तक जीवित नहीं रह पाते। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह एक जेनेटिक गड़बड़ी है, लेकिन ग्रामीणों की आस्था और भावनाएं इस बछड़े के साथ गहराई से जुड़ गई हैं। गांव के कई लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं और श्रद्धा से इसकी पूजा कर रहे हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story