Begin typing your search above and press return to search.

Diwali Cleaning Tips 2025: दिवाली पर कैसे चमकाएं पीतल-तांबे के बर्तन? आजमाएं दादी मां का घरेलु नुस्खा!

Diwali Cleaning Tips 2025: बिना chemical के पीतल-तांबे के बर्तन मिनटों में चमकेंगे, बस आजमाएं ये देसी नुस्खा।

Diwali Cleaning Tips 2025: दिवाली पर कैसे चमकाएं पीतल-तांबे के बर्तन? आजमाएं दादी मां का घरेलु नुस्खा!
X
By Ragib Asim

Diwali Cleaning Tips 2025: दिवाली बस आने ही वाली है घर-घर में सफाई, सजावट और खुशियों माहौल शुरू हो चुका है। इस बार 20 अक्टूबर को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी, इसी तैयारी में लोग अपने घरों की हर चीज़ को चमका रहे हैं।

अगर आपके घर में पीतल या तांबे के पुराने बर्तन हैं, तो पूजा से पहले उनकी चमक लौटाना बहुत जरूरी है। क्योंकि यही बर्तन लक्ष्मी पूजा और सजावट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। लेकिन वक्त के साथ इन बर्तनों पर जमने वाली काली परत और मैल इन्हें फीका बना देती है।
कई लोग मार्केट से महंगे Chemical Cleaners खरीदते हैं, पर वे बर्तन की असली रौनक छीन लेते हैं। ऐसे में काम आएगा दादी मां का घरेलू नुस्खा, जो न सिर्फ सस्ता है बल्कि पूरी तरह नेचुरल भी है।

पीतल-तांबे के बर्तन चमकाने के लिए चाहिए ये चीज़ें

2 चम्मच दही
2 चम्मच सफेद सिरका
आधा चम्मच हल्दी
1 चम्मच गेहूं का आटा
1 नींबू का रस

कैसे करें इस्तेमाल

सभी चीज़ों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट को बर्तन पर हल्के हाथ से लगाएं।
साफ स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़ें।
फिर पानी से धोकर सूती कपड़े से पोंछ लें।
ध्यान रखें बर्तन पूरी तरह सूखे हों, वरना दोबारा काले पड़ सकते हैं।
बस इतना करने से आपके पीतल-तांबे के बर्तन फिर से नए जैसे चमक उठेंगे वो भी बिना किसी Chemical के!

इन बातों का रखें ध्यान

सिरका से कुछ लोगों की त्वचा एलर्जी कर सकती है, इसलिए दस्ताने पहनकर ही सफाई करें। बर्तन अगर धारदार हैं तो साफ करते वक्त सावधानी रखें। कभी भी Harsh Chemical या गंदे स्क्रबर का इस्तेमाल न करें, वरना बर्तन पर खरोंच आ सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story