Begin typing your search above and press return to search.

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ विदेश में हुई लूटपाट, 10 लाख रुपये से लेकर पासपोर्ट तक हुआ चोरी

Divyanka Tripathi: टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई को अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गए थे। उन्हाेंने साथ में अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थीं।

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ विदेश में हुई लूटपाट, 10 लाख रुपये से लेकर पासपोर्ट तक हुआ चोरी
X
By Ragib Asim

Divyanka Tripathi: टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई को अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गए थे। उन्हाेंने साथ में अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थीं। अब उन्होंने बताया है कि इस ट्रिप पर उनका सारा सामान चोरी हो गया। उनके सामान में पासपोर्ट, पर्स और ट्रिप पर खरीदे गए सारे सामान थे। इन सबकी कीमत कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

कार के अंदर हुई लूटपाट

टाइम्स ऑफ इंडिया को विवेक ने बताया, "हम बीते दिन फ्लोरेंस पहुंचे थे। हमने यहां एक दिन रुकने की योजना बनाई थी। हम अपने ठहरने के लिए एक प्रॉपर्टी देखने गए और अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया, लेकिन जब हम लौटे तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और हमारे पासपोर्ट, पर्स, पैसे, शॉपिंग और सारा कीमती सामान गायब था। किस्मत से उन्होंने हमारे कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ दिया था।"

पुलिस ने नहीं की कोई मदद

दिव्यांका और विवेक ने वहां की स्थानीय पुलिस से बात की, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने ये कहते हुए उनके मामले को खारिज कर दिया कि उस इलाके में CCTV कैमरे न होने के कारण वे उनकी मदद नहीं कर सकते। विवेक बोले, "पुलिस ने उस घटनास्थल तक जाने तक की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद हमने दूतावास से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से वो भी तब तक बंद हो चुका था।"

लगाई मदद की गुहार

विवेक बोले, "हम फ्लोरेंस के पास एक छोटे शहर में हैं। होटल के कर्मचारी अच्छे हैं और वे हमारी मदद कर रहे हैं, लेकिन हम बिना कैश के यहां फंस गए हैं और जल्द ही दूतावास की मदद चाहते हैं। भारत लौटने के लिए हमें अस्थायी पासपोर्ट दूतावास की मदद से ही मिल पाएगा।" सोशल मीडिया पर इस घटना पर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और प्रशंसक दिव्यांका-विवेक के सकुशल वापस लौटने की दुआ कर रहे हैं।

टीवी के लोकप्रिय सितारों में शुमार हैं दिव्यांका-विवेक

टीवी जगत की कई अभिनेत्रियों ने कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की है। इन्हीं में एक हैं दिव्यांका, जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। 2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से दिव्यांका ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन वह एकता कपूर के धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता बनकर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुईं। उधर विवेक भी कई चर्चित टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी पत्नी दिव्यांका जितनी शोहरत नहीं मिली।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story