Begin typing your search above and press return to search.

Dinesh Phadnis Passes Away: CID फेम एक्टर दिनेश फड़नीस का हुआ निधन, तबियत बिगड़ने से अस्पताल में थे भर्ती

Dinesh Phadnis Passes Away: CID एक्टर दिनेश फडनीस जिन्हें सभी फ्रेडरिक्स के नाम से जानते थे अब दुनिया में नहीं रहे। सोमवार (4 दिसंबर) देर रात उनका निधन हो गया। एक्टर ने आधी रात को आखिरी सांस ली।

Dinesh Phadnis Passes Away: CID फेम एक्टर दिनेश फड़नीस का हुआ निधन, तबियत बिगड़ने से अस्पताल में थे भर्ती
X
By Ragib Asim

Dinesh Phadnis Passes Away: सीआईडी सीरियल के दिनेश फडनीस (Dinesh Phadnis) का निधन हो गया है। 57 की उम्र मे उन्होंने आखिरी सांस ली है। रविवार को दिनेश को दिल का दौरा पड़ा था उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। CID और उनके फैंस उनके ठीक होने के लिए बहुत प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन किसी की भी प्रार्थना काम नहीं आई और दिनेश सबको छोड़कर चले गए।

57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

दिनेश फड़नीस ने कांदिवली के तुंगा अस्पाल में सोमवार और मंगलवार‌ की रात 12.08 बजे ली अंतिम सांस ली है।दिनेश का मल्टिपल ऒर्गन फेल्योर के चलते निधन हुआ है। कुछ ही देर में बोरिवली के दौलत नगर श्मशान भूमि में दिनेश फडनीस का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें, CID में दिनेश, इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाते थे। CID में उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता था क्योंकि वह बहुत कॉमेडी करते थे। फैंस को इस खबर से बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story